आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:47 बजे
विशेष शहीद दिवस, श्री पंचमी।
चैत्र मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 10 शब्बाल 03 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। पंचमी तिथि शाम 06:39 तक तत्पश्चात षष्ठी। कृतिका नक्षत्र रात्रि 08:50 बजे तत्पश्चात रोहिणी। विषकुंभ योग दोपहर 12:22 बजे तक तत्पश्चात प्रीति योग। बवकरण प्रात: 07:58 बजे तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा वृषभ राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:43 बजे। सूर्यास्त शाम 06:47 बजे। 23 मार्च ईस्वी संवत 2026। विशेष शहीद दिवस, श्री पंचमी।
मेष :
दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मन में अशांति रहेगी। अकारण विवादों से बचें। परिवारजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा रहेगी। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। धन हानि होने की संभावना। शत्रु परेशान करेंगे। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
वृष :
मन अशांत रहेगा। अकेला महसूस करेंगे। पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी, किन्तु धन वृद्धि में समय लगेगा। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यात्राओं को टालना श्रेयकर होगा। प्रेम संबंधों में खटास आने की संभावना।
मिथुन :
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्य प्रगति से मन उत्साही रहेगा। आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए अनुकूल समय है। व्यापार वृद्धि का योग। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। करियर को लेकर नई योजना बनाएंगे। मांगलिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
कर्क :
कार्य व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी। विदेशी शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम।
सिंह :
आज का दिन आनन्द में व्यतीत होगा। परिवारजनों से चल रही तनातनी समाप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग। आय व्यय सम रहेगा। मानसिक चिंताओं का अंत होगा। पारिवारिक क्लेष समाप्त होंगे। संपत्ति विस्तार के योग।
कन्या :
परिश्रम भरा दिन है, सफलता प्राप्त होगी। कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। मानसिक रूप से सुदृढ रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में उन्नति की राह बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास बढेगा। व्यापार, रोजगार में तरक्की के योग। आय बढेगी, खर्च पर नियंत्रण रहेगा।
तुला :
दिन सौभाग्यवर्धक है। विवेक व चातुर्य से बिगडे कार्य बना लेंगे। पदोन्नति के योग। व्यापार में सावधानी बरतें। साझेदारों से धोखा मिल सकता है। आय वृद्धि को लेकर बनेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। शत्रु परेषान कर सकते हैं। संपत्ति विस्तार होगा। कानूनी विवाद पक्ष में हल होगें।
वृश्चिक :
प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। मानसिक रूप से सक्षम रहेंगे। विपरित परिस्थितियों के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार के लिए समय उत्तम। नया व्यापार प्रारंभ करने का उचित समय। साझेदारों से सतर्क रहें। धन प्राप्ति के योग। संतान सुख मिलेगा।
धनु :
दिन उत्तम है। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। षिक्षार्थियों के लिए समय उत्तम है। कार्यों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। माता पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार विस्तार होगा। साझेदारों व अधीनस्थों से अकारण विवाद की संभावना। सामाजिक छवि सुदृढ होगी। धर्मकर्म में रूचि बढ़ेगी।
मकर :
दिन उत्साह व उमंग भरा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध में सोच समझ कर निर्णय लें। ससुराल से विवाद की संभावना। खर्च बढ सकता है, भाई या मित्रों से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।
कुंभ :
दिन परेशानी भरा रहेगा। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। घर में कलह का माहौल बनेगा। परिजनों व जीवनसाथी से मतभेद की संभावना। खर्च अधिक होगा। ग्राहकों से कहासुनी होने की संभावना। अधीनस्थ या कार्यस्थल पर छवि खराब होने की आशंका। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन :
दिन उत्तम है। आय बढेगी। व्यापार में लाभ। शेयर बाजार में निवेश लाभ दिलाएगा। व्यापारिक यात्राओं का योग। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। भविष्य की योजनाएं अब फलीभूत होंगी। राजकीय व न्यायिक मामले पक्ष में हल होंगे।

Comment List