आज का भविष्यफल
चंद्रमा मिथुन राशि में शाम 04:08 बजे प्रवेश करेगा
सूर्यास्त शाम 06:48 बजे।
चैत्र मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 10 शब्बाल 04 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। षष्ठी तिथि शाम 04:08 तक तत्पश्चात सप्तमी। रोहिणी नक्षत्र शाम 07:05 बजे तत्पश्चात मृगशिरा। प्रीति योग प्रात: 09:08 बजे तक तत्पश्चात आयुष्मान योग। तैतिलकरण शाम 04:08 बजे तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में शाम 04:08 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:41 बजे। सूर्यास्त शाम 06:48 बजे। 24 मार्च ईस्वी संवत 2026।
मेष :
दिन अच्छा रहेगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भाई-बहन से लाभ होगा। मन शांत रहेगा। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी। व्यापार में लाभ।
वृष :
माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार के साथ मतभेद बनेंगे। व्यापार में हानि की संभावना। बडे भाई से विवाद संभव। सावधानी पूर्ण कार्य करें।
मिथुन :
दिन अच्छा है। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। काम में सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख सुविधा में बढोतरी होगी। धन की वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क :
मनमाने रवैये से हानि उठानी पड सकती है। दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आलस्य का त्याग करें अन्यथा परेषानी उठानी पडेगी। व्यवसाय में साझेदारों से धोखा मिलने की संभावना, सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति के योग। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह :
उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। सरकारी काम में उत्तम समय है। शुभ समाचार मिलने से दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। व्यवसाय की उलझनें दूर होंगी। आमदनी मध्यान बाद संभव है। पुराना धन प्रयासों से प्राप्त हो जाएगा। परिवारजन व घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे।
कन्या :
उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य में व्यस्तता बढेगी। नौकरीपेशा को नए प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। धन लाभ होगा। आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। फिजूल खर्च बढेंगे। परिश्रम से सफलता भी प्राप्त होगी। कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे।
तुला :
सेहत में उतार-चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। ज्यादा परिश्रम से बचें। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटकेंगी। अचानक कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों से विवाद से बचें। महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
वृश्चिक :
लाभदायक दिन है। धन संबंधी मामले सुधरेंगे। उधारी वसूलेंगे। कर्ज मुक्ति का समय। विपरित चल रहे ग्रह पक्ष में हैं। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार विस्तार होगा। आय में उछाल आएगा। नौकरी में पदोन्नति के योग। संपत्ति विवाद सुलझेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
धनु :
आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। खर्च भी बढेगा। जिस भी कार्य में मन बनाएंगे उसके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद पक्ष में होंगे। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ :
संतान के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक संबंध संतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम बरतें। जीवनसाथी को समय दें। मानसिक थकान महसूस करेंगे। कलह का माहौल रहेगा। खर्च अधिक होगा।
मीन :
आज का दिन उत्तम है। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी।

Comment List