आज का भविष्यफल     

चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:48 बजे।

चैत्र मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 10 शब्बाल 05 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। सप्तमी तिथि दोपहर 01:51 तक तत्पश्चात अष्टमी। मृगशिरा नक्षत्र शाम 05:33 बजे तत्पश्चात आर्द्रा। सौभाग्य योग संपूर्ण दिन। वणिजकरण दोपहर 01:51 बजे तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:40 बजे। सूर्यास्त शाम 06:48 बजे। 25 मार्च ईस्वी संवत 2026।

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव से मन अप्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से  प्रेम बढेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन :

दिन अच्छा है। रोगों से छुटकारा मिलेगा। चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है।

कर्क :

काम का दबाव बना रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा, लेकिन काम की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। अधीनस्थों के प्रति सतर्क रहें।

सिंह :

उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकार व सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है।

कन्या :

दिन उत्साह भरा रहेगा। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं, तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से अच्छी आय होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी।

तुला :

आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी।  महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड सकती है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक :

कार्यक्षेत्र में तनाव बनेगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।

धनु :

आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। विलासिता पूर्ण जीवन हानिकारक हो सकता है, सावधान रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

मकर :

परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता से परेशान रहेंगे। भविष्य की सोच परेशान कर सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बनेगा जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।

मीन :

आज का दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के साथ भ्रमण का योग हैै।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- उच्च शिक्षण संस्थानों में आरएसएस विचारधारा थोपने की लगातार कोशिशें जारी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- उच्च शिक्षण संस्थानों में आरएसएस विचारधारा थोपने की लगातार कोशिशें जारी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में आरएसएस की विचारधारा थोपने और...
कांग्रेस का आरोप : विशेष सत्र बुलाने को लेकर सरकार ने की मनमानी, जयराम बोले- सरकार ने विपक्ष को किया नजरअंदाज
हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के साथ भव्य धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
ग्रीष्मकाल में जल संकट : PHED के वॉर रूम में अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जल समस्याओं के त्वरित होगें समाधान
अमेरिका को बड़ा झटका : ईरान ने किया दूसरे F-35 फाइटर जेट गिराने का दावा, ट्रंप के दावे को बताया झूठा
बिहार का मखाना बना मजबूत ब्रांड : देश से लेकर विदेश तक बढ़ी मांग, राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर दिलाई को अंतरराष्ट्रीय पटल पर महत्ता
अशोक गहलोत ने लगाए भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- कॉन्स्टिट्यूशन क्लब हुआ बदले की राजनीति का शिकार