आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे
विशेष गुड फ्राइडे, श्री महावीर रथ यात्रा।
वैषाख मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 10 शब्बाल 14 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। प्रतिपदा तिथि प्रात: 08:43 तक तत्पश्चात द्वितीया। चित्रा नक्षत्र शाम 07:25 बजे तत्पश्चात स्वाति। व्याघात योग दोपहर 02:09 तक तत्पश्चात हर्षण योग। कौलवकरण प्रात: 08:43 बजे तत्पष्चात तैतिलकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:31 बजे। सूर्यास्त शाम 06:52 बजे। 03 अप्रेल ईस्वी संवत 2026। विशेष गुड फ्राइडे, श्री महावीर रथ यात्रा।
मेष :
अपनों से व्यवहार मधुर रहेगा। आय में वृद्धि होगी, व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। मांगलिक कार्य में हिस्सा लेंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष :
जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाएंगे। मानसिक शांति रहेगी। करीबी लोगों से समस्याएं हो सकती हैै। आप अपने कार्यों में लगे रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए शुभ समय है। मित्रों से मुलाकात होगी, अनबन की भी संभावना है।
मिथुन :
विवादास्पद मामलों में समझौता करने में समझदारी है। व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए लाभ का समय है। नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे।
कर्क :
अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें। आपके कठोर व्यवहार के कारण आपको मुसीबतों का सामना करना पड सकता है। अधीनस्थों के कारण व्यापार व नौकरी में भी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। शत्रु नुकसान पहुचाने का प्रयास करेंगे। संयम बनाए रखें।
सिंह :
रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रेम बनाकर रखें। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाजार में निवेश में लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन तनाव से परेशान होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
कन्या :
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी नए कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आय व्यय बराबर रहने से मानसिक परेशानी बनी रहेगी। विरोधियों से विवाद से बचें। धन संबंधी समस्याएं बनेंगी।
तुला :
पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे। साझेदारी के कार्य से बचें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। धन की समस्या बनी रहेगी। आय से अधिक व्यय होगा। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। शत्रु परेशान करेंगे।
वृश्चिक :
मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने निजी कार्यों पर भी ध्यान दें। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। आय व्यय का बराबर हिस्सा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात नई योजनाओं को जन्म देगी।
धनु :
आज का दिन श्रेष्ठ है। बिगडा काम बनेगा। धन संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। मित्रों व परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
मकर :
नया मकान बनाने कि सोच रहें हैं तो सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
कुंभ :
वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। गुप्त शत्रु हावी रहेंगे। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। न्यायिक कार्य पक्ष में होंगे।
मीन :
यात्रा का योग है। यात्रा से व्यापार में भी लाभ होगा। परिवार को समय दें। विदेश या विदेशियों से लाभ मिलेगा। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा।

Comment List