आज का भविष्यफल     

चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।

वैशाख मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि शनिवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 10 शब्बाल 15 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। द्वितीया तिथि प्रात: 10:10 तक तत्पश्चात तृतीया। स्वाति नक्षत्र रात्रि 09:35 बजे तत्पश्चात विशाखा। हर्षण योग दोपहर 02:17 तक तत्पश्चात वज्र योग। गरकरण प्रात: 10:10 बजे तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:30 बजे। सूर्यास्त शाम 06:52 बजे। 04 अप्रेल ईस्वी संवत 2026।

मेष :

दिन शुभ है। योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल 

मानसिक शांति रहेगी। घरेलू क्लेश दूर होंगे। अचानक रूके पैसे प्राप्त होने के योग है। आत्मविश्वास बढेगा। मित्रों व संबंधियों से संभल कर रहें, व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होंगी। दोस्तों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

मानसिक अशांति रहेगी। परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कर्क :

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। विवाद सुलझेंगे। सोच समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में परेशानी बनेगा। शेयर बाजार में निवेश से पहले जांच अवश्य करें।

सिंह :

सावधानी व संयम के साथ दिन की शुरूआत करें। किसी अपने से ही हानि या परेशनी मिलने का योग है। मित्रों व जीवनसाथी से विवाद ना करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा छवि खराब होने से मानसिक परेशानी से जुझना पड़ सकता है।

कन्या :

विवादों को अपनी वाणी व कार्यशैली से दूर कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

तुला :

व्यवसायिक लाभ, साझेदारों से लाभ, व्यापार में उन्नति। विदेशी कारोबार में लाभ। आर्थिक रूप से थोडी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने कामों का परिणाम मिलना प्रारंभ होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक :

मुकदमेबाजी का अंत होगा। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिगडे कामों को सुलझा लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

धनु :

आज का दिन मानसिक परेशानी लाएगा। संबंधों में कटुता बन सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर :

राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढने से मन अशांत रहेगा। अकारण चिंता से परेशान होंगे। पूर्व के कार्यों से हीनभावना आ सकती है, नम्रता से कार्य करें। सामाजिक मेल मिलाप बढ़ेगा।

कुंभ :

धन एकत्र करने के उपाय ढुंढेगे। पूर्व में बनायी योजना शुरू करने के लिए धन की व्यवस्था कर लेंगे। रिश्तों में चल रही समस्याओं को सुलझा लेंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा। पुराना रूका धन मिलेगा, साथ ही रूके कार्य भी पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी।  

मीन :

उच्च अधिकारियों से मेलजोल बनेगा। विवादास्पद मामलों में समझौता हो सकता है, नए मित्र बनेंगे। बिखरे कार्य समेट लेंगे, नए रोजगार के अवसर आपकी छवि को ओर अधिक सुदृढ  बनाएंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, जयपुर में पेट्रोल 2.82...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला, कहा- पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका
जयपुर में फिर लौटा सुकून वाला फैशन, कॉटन-लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंट बने नए स्टाइल मंत्र
आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव