आज का भविष्यफल
चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 07:17 बजे।
प्रथम ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 12 जिल्हज 06 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। अष्टमी तिथि संपूर्ण दिन। मघा नक्षत्र संपूर्ण दिन। घ्रुव योग प्रात: 06:14 बजे तक तत्पश्चात व्याघात योग। विष्ठीकरण शाम 04:41 बजे तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:52 बजे। सूर्यास्त शाम 07:17 बजे। 23 मई ईस्वी संवत 2026।
मेष :
दिन सामान्य है। मन उत्साहित रहेगा। प्रियजनों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। लॉटरी, शेयर बाजार आदि से लाभ। कैमिकल पदार्थों में निवेश से लाभ। संतान की ओर से शांति व लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है।
वृष :
दिन उत्साह से भरा रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी। मानसिक शांति रहेगी। छोटी मोटी समस्या के अतिरिक्त स्वास्थ्य सामान्य है। संतान के साथ भ्रमण का योग है।
मिथुन :
समय ठीक है। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा, बुजूर्गों से सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश योग। शेयर बाजार से लाभ होगा। साझेदारी में लाभ, धन निवेश संभल कर करें। शांति भरा दिन रहेगा।
कर्क :
लंबे समय से अटकी योजना पूर्ण होने के योग हैं। ऋण संबंधी समस्या का समाधान होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। ससुराल से संबंध मधुर रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। मौज शौक में समय व्यतीत होगा। राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी।
सिंह :
छोटे भाई बहिन की ओर से कोई परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। शेयर बाजार से लाभ। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना।
कन्या :
आय के साधन बढेंगे। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। जमीन जायदाद के संबंध में नई योजना बनने की संभावना। ऋण संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। रूका या उधार दिया धन वसूलेंगे।
तुला :
न्यायिक कार्य अनुकूल होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आय की वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव।
वृश्चिक :
घर परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचाव करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी में हानि की संभावना है। धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा योग है, कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, सावधान रहें। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
धनु :
व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। पुराना लेन-देन वसूल करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।
मकर :
वाहन सुख उत्तम है, नया वाहन खरीदने का योग है। पुराने रोग से परेशान रहेंगे, कार्यस्थल पर कहासुनी संभव। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से मनमुटाव की संभावना। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ :
नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। नए संबंधों का निर्माण होगा। मेहमानों की खातिरदारी से मन प्रसन्न होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। सुख के साधन जुटेंगे।
मीन :
सामाजिक कार्य में मन बढेगा। थोडे प्रयास से कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्न्ता से कार्य करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि। अधिकारी प्रसन्न रहेगे। निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

Comment List