आज का भविष्यफल     

चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 07:30 बजे।

द्वितीया ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 07 सूर्य उत्तरायण, वर्षा ऋतु। दषमी तिथि शाम 06:13 बजे तक तत्पश्चात एकादशी। चित्रा नक्षत्र दोपहर 01:59 बजे तक तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र। परिध योग प्रात: 10:22 तक तत्पश्चात शिव योग। गरकरण शाम 06:13 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:51 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 24 जून ईस्वी संवत 2026।

मेष :

नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन आराम करने को मिल सकता है। रूचि के कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन खुशी, हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। नए विचार मन में आऐंगे। भाग्योदय संभव है। अपनों की मदद करके खुश होंगे। लेनदेन के मामले में उलझनें सुलझेंगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

विद्यार्थी वर्ग सावधानी से दिन व्यतीत करें, आपके मित्र आपके संबंधों का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। जो भविष्य में आपके लिए समसरूा उत्पन्न करेगा। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेगे।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक लाभ होगा। अकारण चिंता, क्रोध, मन में भ्रम की स्थिति के कारण मन परेशान रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।

कर्क :

मित्रों से सावधान रहें। आपके द्वारा किये गए कार्य का श्रेय लेने के लिए आपके मित्र आगे आऐंगे, जिससे आपको लोगों के सामने नीचा देखना पड सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम बढेगा।  मन की बात खुलकर कहने से रिश्ते मधुर रहेंगे।

सिंह :

अकारण मानसिक तनाव रहेगा। चिंता, जिद बहस के कारण स्वयं को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेगे। मन में जो शंका है उसका निवारण अवश्य करें। बातें साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या :

जीवनसाथी के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को समय देंगे। किन्तु किसी अनावश्यक अडचन के कारण घुमने का कार्यक्रम रद्द भी हो सकता है। पार्टनर का व्यवहार आपको शक करने पर मजबूर कर देगा, जिससे कलह का वातावरण बनेगा।

तुला :

भाई बहिन के साथ अनबन हो सकती है किन्तु रिश्ते मजबूत होंगे। मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण घर का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण मन अशांत होगा, घर में कलह हो सकती है, सावधान रहें, धैर्य, वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, सकारात्मक रहें।

वृश्चिक :

व्यापार में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढेगी। रोजगार में उन्नति की संभावना है। मित्र सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। अपने बुद्धिबल का उपयोग आपको आपकी पहचान दिलाएगा।

धनु :

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता पिता व गुरूजनों की नाराजगी रहेगी। शिक्षा को लेकर किसी ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे। वाणी व व्यवहार में संयम रखें, विशेष ध्यान रखें की आपकी बात से किसी को पीड़ा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर :

पारिवारिक रिश्ते मजबूत होगे। रिश्तों की कडवाहट दूर होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो दिन को व्यस्त बना देगी। खुशी, उमंग के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा।

कुंभ :

भ्रम की स्थिति रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। राजनीति में सावधान रहें, मानहानि संभव है। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है।

मीन :

संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय।

Related Posts

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल? शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू बाजारों ने दमदार रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स 261 अंक चढ़कर 76,462...
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित
खत्म हो रहा दिल्ली में भूगर्भ जल
कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे
चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी