आज का भविष्यफल    

चंद्रमा दोपहर 12:33 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा

आज का भविष्यफल    
सूर्यास्त शाम 07:30 बजे।

द्वितीया ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 09 सूर्य उत्तरायण, वर्षा ऋतु। द्वादशी तिथि रात्रि 10:23 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदषी। विशाखा नक्षत्र शाम 07:16 बजे तक तत्पष्चात अनुराधा नक्षत्र। सिद्ध योग प्रात: 11:38 तक तत्पश्चात साध्य योग। बवकरण प्रात: 09:15 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा दोपहर 12:33 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:51 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 26 जून ईस्वी संवत 2026।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। दोपहर बाद अकारण ही चिंता बनेगी। आत्म विश्वास को बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग पढाई पर ध्यान दें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। धन की कमी दूर होगी। व्यापार में लाभ होगा। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होंगे।

वृष :

परिवार या मित्रों के साथ या व्यापारिक यात्रा संभव है। बुजूर्गों का सानिध्य मिलेगा। नए  कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है।

मिथुन :

स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानी भरा दिन है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारी के कारण परेशान होना पड सकता है। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।

कर्क :

ससुराल से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष में पारिवारिक कार्यक्रम में अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। पशुधन प्राप्त होगा।  कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका धन प्राप्त होगा।

सिंह :

किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो सावधान हो जाएं, लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड सकती है। चिकित्सकीय सलाह मशविरा व उपचार निरंतर लें। अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा।

कन्या :

कार्य स्थल पर आपको लेकर गंभीर राजनीति हो सकती है, जिससे आपकी छवि प्रतिष्ठा कलंकित हो सकती है, आपकी प्रगति से सहकर्मी या मित्र खुश नहीं होेंगे तथा आपका अहित कर सकते हैं। सावधान रहें। विवादों के कारण आपका समय नष्ट होगा। व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल न दें।

तुला :

घर में अकारण ही कलह का वातावरण बनेगा जिससे मन अधीर होगा। बुजूर्गों के हस्तक्षेप से परेशानी का निवारण होगा। जीवनसाथी से दूरी बनेगी। बच्चों के प्रति आसक्ति बढेगी। मन को नियंत्रित रखें। नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश में लाभ होगा।

वृश्चिक :

विद्यार्थी वर्ग शिक्षा पर ध्यान देगा, पढाई को लेकर चिंतित रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।

धनु :

व्यापार में लाभ बढेगा। भविष्य की रणनीति को लेकर नए व्यापार को प्रारंभ करने का मानस बन सकता है। बाजार भी सकारात्मक रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। दिन शुभ रहेगा।

मकर :

व्यर्थ बातों से बचें, रचनात्मकता के कार्यों में मन लगाएं। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी, जो आपकी कार्यशैली से पूर्ण होंगी। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।

कुंभ :

मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। आय के स्त्रौत बनेंगे।

मीन :

जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति लापरवाह व खेलकूद में सतर्क होंगे। पढाई पर भी ध्यान दें। परिवार में सामजंस्य बनेगा। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम