आज का भविष्यफल    

राहूकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

आज का भविष्यफल    
सूर्यास्त शाम 07:30 बजे।

द्वितीया आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 13 सूर्य उत्तरायण, वर्षा ऋतु। प्रतिपदा तिथि संपूर्ण दिन। पूवार्षाढा नक्षत्र संपूर्ण दिन। ब्रह्म योग दोपहर 03:18 तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग। बालवकरण शाम 06:34 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा धनु राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:52 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 30 जून ईस्वी संवत 2026।

मेष :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढेगी। व्यापार में लाभ की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन शांत रहेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घर में शांति रहेगी। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

समाज, परिवार, मित्र सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पडेगा। परिवार व मित्र साथ होने के बाद भी मन में संतोष नहीं होने से मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे किन्तु स्वयं को असंतुष्ट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य नरम हो सकता है।

कर्क :

घर में अशांति होने से मन व्यथित रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद भी मन भ्रमित रहेगा। प्रियजनों से वार्ता करें समस्याओं का समाधान होगा। बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

सिंह :

मन अशांत रहेगा। घर में कलह का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन मन संतुष नहीं होने से मन व्यग्र रहेगा। राजनीति का शिकार हो सकतें है, अत: अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या :

समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों को समय दें अन्यथा संबंधों में दरार आना संभव है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा। शत्रु परेशान करेंगे।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा।

वृश्चिक :

व्यापार में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।  कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। घर में शांति का माहौल रहेगा।

मकर :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवारजन की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें। किसी भी प्रकार से निवेश से बचें, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी।

मीन :

आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने...
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई