आज का भविष्यफल
राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
आषाढ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 02 सफर 02 सूर्य दक्षिणायण, वर्षा ऋतु। तृतीया तिथि प्रात: 06:28 तक तत्पश्चात चतुर्थी। मघा नक्षत्र शाम 06:35 तक तत्पश्चात पूवार्फाल्गुनी। व्यतिपात योग रात्रि 10:45 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग। गरकरण प्रात: 06:35 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:00 बजे। सूर्यास्त शाम 07:28 बजे। 17 जुलाई ईस्वी संवत 2026।
मेष :
दिन सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें। राज्यपक्ष से हानि की संभावना। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। मित्रों से अनबन हो सकती है।
वृष :
मानसिक अशांति रहेगी। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बन सकती है। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आय से अधिक व्यय होगा।
मिथुन :
घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नौकरी व व्यवसाय में धन संबंधी समस्याओं का आप निवारण कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा योग है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
कर्क :
आज का दिन शुभ रहेगा। मन में उमंग रहेगी। जमीन संबंधी मामलों में लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। राज्य अधिकारियों व अधिनस्थों से लाभ होगा। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा।
सिंह :
दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी, जिससे स्वास्थ संबंधी परेशानी बन सकती है। संतान सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।
कन्या :
विरोधियों से विवाद से बचें। चुनौतियों का सामना करना पड सकता है, मानसिक तनाव रहेगा। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं बनेंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। आय से अधिक खर्च होने से मानसिक रूप से परेशानी रहेगी।
तुला :
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। ससुराल से लाभ मिल सकता है। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।
वृश्चिक :
मुकदमेबाजी में फंस सकते है। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। संबंधों में मधुरता कटुता आएगी। व्यापार के लिए यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। छोटी मोटी धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।
धनु :
आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें।
कुंभ :
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे।
मीन :
आज का दिन सामान्य है। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। दुर्घटना का योग है। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

Comment List