आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:33 बजे
विशेष भौम प्रदोष व्रत।
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 08 शाबान 26 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। द्वादशी तिथि दोपहर 12:47 तक तत्पश्चात त्रयोदशी। उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 06:31 बजे तक तत्पश्चात श्रवण। व्यतिपात योग प्रात: 08:05 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग। तैतिलकरण दोपहर 12:47 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:05 बजे। सूर्यास्त शाम 06:33 बजे। 25 फरवरी ईस्वी संवत 2025। विशेष भौम प्रदोष व्रत।
मेष :
दिन शुभ है। मनोनुकूल कार्य होने से मानसिक शांति रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।
वृष :
मानसिक शांति रहेगी। घरेलू क्लेश दूर होंगे। अचानक रूके पैसे प्राप्त होने से कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यस्थल पर धैर्य व मधुर वाणी से कार्य निकलवाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या समाप्त होगी। परिवारजन का सहयोग मिलने से असंभव कार्य भी पूर्ण होते प्रतीत होंगे।
मिथुन :
दिन समस्याओं भर रह सकता है, स्वयं के मन पर नियंत्रण रखें। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मानसिक अशांति रहेगी। परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी, लेकिन कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
कर्क :
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। जमीन जायदाद संबंधी विवाद सुलझेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, योग्य व अनुभवी लोगों से विचार विमर्श अवश्य करें। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। राज्य अधिकारियों व अधीनस्थों से लाभ होगा।
सिंह :
सावधानी व संयम के साथ दिन की शुरूआत करें। किसी अपने से हानि या परेशनी मिलने का योग है। धैर्यपूर्वक समस्याओं को समझने का प्रयास करें, निवारण निकाल लेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा छवि खराब होने की संभावना। व्यवसायिक दौड भाग से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पडेगा।
कन्या :
बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास आपको परेशानी में डाल सकता है, सावधान रहें। प्राइवेट जॉब वालों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। धन की कमी दूर होगी।
तुला :
दिन उत्तम है। व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार में साझेदारों के सहयोग से उन्नति होगी। विदेशी कारोबार में लाभ। आर्थिक रूप से थोडी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य नरम हो सकता है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक :
कानूनी प्रपंचों से मुक्ति मिलेगी, मुकदमेबाजी का अंत होगा। परिवार पर अचानक खर्च बढ सकता है। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिगडे कामों को सुलझा लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु :
गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य व विलासितापूर्ण कार्यों पर जरूरत से अधिक खर्च हो सकता है। फिजूलखर्च से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।आय से अधिक खर्च भविष्य के लिए समस्या बन सकता है। भ्रमण या नए वाहन को क्रय करने का मानस बनेगा।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। अकारण चिंता से मन व्यथित रहेगा। पूर्व के कार्यों से हीनभावना आ सकती है, नम्रता से कार्य करें। धार्मिक कार्यों में स्वयं को व्यस्त रखें। सामाजिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां आप को मिल सकती हैै।
कुंभ :
धन एकत्र करने के उपाय ढुंढेगे। पूर्व में बनायी योजना क्रियान्वित करने के लिए धन की जुगाड करने का दबाव मानसिक रूप से थका सकता है। भविष्य के लिए बचत कराने का प्रयास करें। रिश्तों में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य की ओर से चल रही समस्याओं का समाधान होगा।
मीन :
विवादास्पद मामले पक्ष में हल होने से आत्मविश्वास बढेगा। नए मित्र व व्यापार के प्रपोजल आ सकते हैं, सोच समझकर कार्य करें। बिखरे कार्य पूर्ण कर लेंगे, साथ ही समय से पूर्व कार्य पूर्ण होने से परिवार का साथ मिलेगा। अपने विचारों अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सुधरेगा।
Comment List