आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:41 बजे
विशेष प्रदोष व्रत।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2081 राष्ट्रीय शाके 1946 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 09 रमजान 10 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। द्वादशी तिथि प्रात: 08:14 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी। अश्लेशा नक्षत्र संपूर्ण दिन। अतिगण्ड योग दोपहर 01:17 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा योग। बालवकरण प्रात: 08:18 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:55 बजे। सूर्यास्त शाम 06:41 बजे। 11 मार्च ईस्वी संवत 2025। विशेष प्रदोष व्रत।
मेष :
दिन सामान्य हैै। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति अब सुधरेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना।
वृष :
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। आय से अधिक खर्च होने से मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे।
मिथुन :
आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या का समाधान होगा। पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण करें।
कर्क :
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार व शेयर बाजार में हानि की संभावना है। घर का तनाव का माहौल रहेगा। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें। जरूरत से अधिक विश्वास के कारण धोखा मिल सकता है, सावधानी से स्वविवेक से कार्य करें।
सिंह :
दिन सामान्य रहेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी।
कन्या :
मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे। आपकी आय व उन्नति तथा वाणी के कारण स्वयं शत्रु बनाएंगे,बुजूर्गों की सलाह पर ध्यान दें। लेनदेन में सावधानी बरतें।भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड सकता है।
तुला :
दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी, नए पद प्राप्त होंगे। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक :
माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कार्यषैली से सभी को प्रभावित करेंगे। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सकेगे। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।
धनु :
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त धन प्राप्ति का योग है, आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न होगा।
मकर :
मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। संतान के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा।
कुंभ :
पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मीन :
मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। बुजूर्ग की सलाह मानें।
Comment List