आज का भविष्यफल   

सूर्यास्त शाम 06:54 बजे

आज का भविष्यफल   

विशेष श्री धर्मराज जयंती।  

चैत्र मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 08 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। दशमी तिथि रात्रि 08:01 बजे तक तत्पश्चात एकादशी। अश्लेषा नक्षत्र संपूर्ण दिन। घृति योग शाम 06:18 बजे तक तत्पश्चात शूल योग। तैतिलकरण प्रात: 06:37 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:26 बजे। सूर्यास्त शाम 06:54 बजे। 07 अपै्रल ईस्वी संवत 2025. विशेष श्री धर्मराज जयंती।  

मेष :

परिवार में खुशी व शांति का माहौल रहेगा। आध्यात्म की ओर मन आकर्षित होगा। घर में परिजनों का सहयोग मिलने से मन लगा रहेगा। व्यापार में लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम। परिवार व मित्रों से सामन्जस्य बढेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल      

परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। भ्रमण की योजना बन सकती है। मन शांत रहेगा। बच्चों व जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ होगा, नए सौदे हाथ में आऐंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। विद्यार्थी उत्साही रहेगा। नए मित्रों से सावधान रहें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

काफी समय से चल रही मानसिक परेशानी का समाधान होगा, मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन होने से मन प्रसन्न व आध्यात्म की ओर झुकेगा। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों के साथ तालमेल बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क :

नौकरीपेशा वर्ग को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। आशा के विपरित आय मन को प्रफुल्लित करेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। 

सिंह :

दिन सामान्य रहेगा। सुख व शांति की तलाश में थे, जो आज आपको प्राप्त होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग। व्यापार में साझेदारों के साथ नोकझोंक हो सकती है, दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु को मौका देने की संभावना है, सावधान रहें। मित्रों से मिला सहयोग भविष्य में काम आएगा। 

कन्या :

गले का दर्द परेशान कर सकता है, खाने पीनें पर नियंत्रण रखें। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे, साझेदारों के साथ सोच समझ कर निर्णय लें, अन्यथा समस्या हो सकती है। बुजूर्गों से मार्गदर्शन लें। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला :

मधुमेह रोग से ग्रस्त व्यक्ति अपनी दवाएं समय पर लेते रहें अन्यथा भविष्य में अस्पताल के चक्कर लगाने पड सकते है। खानपान पर नियंत्रण नहीं होने से स्वास्थ्य नरम हो सकता है, रक्तदाब व नेत्र संबंधी समस्या उबर सकती है। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक :

मार्गदर्शन से भविष्य को अच्छा बनाया जा सकता है। व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिलेंगे, आय बढेगी। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। संतान पक्ष के भविष्य को लेकर बनी चिंताएं दूर होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी।

धनु :

यात्रा का योग है, छोटी मोटी धार्मिक या व्यवसायिक यात्रा संभव। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

मकर :

भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर काफी सतर्क व परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कुंभ :

व्यापार में लाभ के सौदे मिलेंगे। नए सौदे प्राप्त होंगे जो भविष्य में व्यापार को उंचाइयों पर पहुंचाऐंगे। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें। आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढेगी। लेनदेन में सावधानी बरतें।

मीन :

परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना पडेगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ बढेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। उन्नति का योग है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को होटल मैरियट में आयोजित हरियालो राजस्थान: पर्यावरण कॉनक्लेव...
Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया