आज का भविष्यफल  

चंद्रमा वृश्चिक राशि में रात्रि 08:27 बजे प्रवेश करेगा

आज का भविष्यफल  

सूर्यास्त शाम 06:58 बजे।

वैषाख मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 16 सूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु। द्वितीया तिथि प्रात: 10:56 बजे तक तत्पश्चात तृतीया। विशाखा नक्षत्र संपूर्ण दिन। सिद्धि योग संपूर्ण दिन।गरकरण प्रात: 10:56 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रात्रि 08:27 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 06:18 बजे। सूर्यास्त शाम 06:58 बजे। 15 अप्रैल ईस्वी संवत 2025।  

मेष :

विद्यार्थी वर्ग को मित्रों के द्वारा भ्रमित किया जा सकता है, सावधानी बरतें। पढाई पर ध्यान दें, सफलता मिलने के लिए तैयार है। मानसिक अशांति बनी रहेगी। धन की कमी रहेगी।  स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वयं को उत्साहीत महसूस करेंगे। काम की चिंता दूर होगी। आय की स्थिति सुधरेगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें। निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन ठीक है। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। 

कर्क :

धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। व्यस्तता रहेगी। कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा।

सिंह :

अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आय बढेगी। विद्यार्थी वर्ग की चिंताएं दूर होंगी। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। 

कन्या :

साथ काम करने वाले व अधीनस्थ आपके कार्यों में बाधा पहुंचा सकते हैं। व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल न दें। करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे।

तुला :

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शाम तक कोई अप्रिय खबर मन व्यथित कर सकती है। मन को नियंत्रित रखें। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक :

सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, शत्रु परास्त होंगे। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश का मानस बना रहें हैं, तो सावधानी से निवेश करें।

धनु :

धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने का असफल प्रयास करेंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। 

मकर :

धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी, परिवारजन के सहयोग से विवाह बंधन में बंध सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।

कुंभ :

पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में बदलाव होगा। आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढेगी।

मीन :

परिवार में सामजंस्य बनेगा। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं