आज का भविष्यफल 

सूर्यास्त शाम 07:00 बजे

आज का भविष्यफल 

विशेष महर्षि पाराशर जयंती।

वैशाख मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 10 शव्वाल 29 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। प्रतिपदा तिथि रात्रि 09:11 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया तिथि। भरणी नक्षत्र रात्रि 09:38 बजे तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र। आयुष्मान योग रात्रि 08:03 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य योग।किस्तुध्नकरण प्रात: 11:06 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:07 बजे। सूर्यास्त शाम 07:00 बजे। 28 अप्रैल ईस्वी संवत 2025. विशेष महर्षि पाराशर जयंती।

मेष :

विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के नए आयाम बनेंगे, जिनपर काम करने का विचार करेंगे। करीबी रिश्तेदार सहयोग करेंगे व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को सम्मान दें। घर में अशांति रहेगी। अधीनस्थों से समस्या हो सकती है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

समस्या भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी। अधीनस्थों से परेशानी होगी, मजदूर वर्ग हानि पहुंचाने का प्रयास करेगा। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। 

कर्क :

अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लाभ न के बराबर रहेगा, आकस्मिक खर्च अधिक होगा। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी।

सिंह :

कठिन लगने वाले कार्य भी आज आसानी से पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे। 

कन्या :

परिश्रम के काम से लाभ मिलेगा। आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें। दोपहर बाद मनोरंजन के अवसर हाथ लगेंगे। परिवार में व्यर्थ बहस से मन व्यथित हो सकता है। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना।

तुला :

पूर्व में जिन कार्यों में लाभ की संभावना थी वह निरस्त होने से मानसिक अशांति रहेगी। नए कार्य आरंभ ना करें। आर्थिक मामलों को टालना श्रयकर रहेगा, बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं, आकस्मिक क्रोध से बचें।

वृश्चिक :

आपके संपर्क में आने वालों को लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा।

धनु :

आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। 

मकर :

व्यवसायी वर्ग आलस्य से भरे होने के कार्य में ध्यान नहीं दे पायेगा। आयात निर्यात से लाभ की संभावना। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान हो सकता है। यात्रा योग है। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी।

कुंभ :

नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। प्रत्येक कार्य में आशाजनक लाभ मिलेगा। पत्नी व संतान सुख मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना।

मीन :

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है। उधार व्यवहार से बचें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को होटल मैरियट में आयोजित हरियालो राजस्थान: पर्यावरण कॉनक्लेव...
Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया