आज का भविष्यफल

सूर्यास्त शाम 06:05 बजे

आज का भविष्यफल

विशेष श्री परशुराम जयंती, श्री शिवाजी जयंती।     

वैशाख मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11जिल्काद01 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। द्वितीया तिथि शाम 05:32 बजे तक तत्पश्चात तृतीया तिथि। कृतिका नक्षत्र शाम06:47 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र। सौभाग्य योग दोपहर 03:54 बजे तक तत्पश्चात शोभन योग। बालवकरण प्रात: 07:20 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:06 बजे। सूर्यास्त शाम 06:05 बजे। 29 अप्रैल ईस्वी संवत 2025. विशेष श्री परशुराम जयंती, श्री शिवाजी जयंती।     

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा, किन्तु मन अशांत रहेगा। बेवजह की चिंता के कारण आप स्वयं का समय नष्ट करेंगे। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

अचानक शत्रु आने से समस्या रहेगी। मानसिक अशांति रहेगी, मन व्यथित रहेगा। रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान को समस्या होने की संभावना। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

समय ठीक है। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा, बुजूर्गों से सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग। शेयर बाजार से लाभ होगा। साझेदारी में लाभ, धन निवेश संभल कर करें। शांति भरा दिन रहेगा।

कर्क :

माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आय से अधिक धन व्यय होगा। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

सिंह :

शेयर बाजार में निवेश से लाभ। मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना। मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। 

कन्या :

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।जमीन जायदाद के संबंध में नई योजना बनने की संभावना। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार को समय दें। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे।

तुला :

व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। घर में अचानक आय की वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है।

वृश्चिक :

घर परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचाव करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी में हानि की संभावना है। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा की संभावना,संभल कर वाहन चलाएं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

धनु :

व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। पुराना लेनदेन वसूल करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर :

वाहन सुख उत्तम है, नया वाहन खरीदने का योग है। पुराने रोग से परेशान रहेंगे, किसी से कहासुनी हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से मनमुटाव की संभावना। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है।

कुंभ :

नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान कहे अनुसार कार्य करेगी, लाभ प्राप्त होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। सुख के साधन जुटेंगे। नई योजनाएं बनाएंगे।

मीन :

उत्साह व प्रसन्न्ता से कार्य करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि। अधिकारी प्रसन्न रहेगे।निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश