आज का भविष्यफल

सूर्यास्त शाम 07:05 बजे

आज का भविष्यफल

विशेष अक्षय तृतीया, आखा तीज।    

वैशाख मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 02 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। तृतीया तिथि दोपहर 02:13 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी तिथि। रोहिणी नक्षत्र शाम 04:18 बजे तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र। शोभन योग दोपहर 12:07 बजे तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग।गरकरण दोपहर 02:13 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:05 बजे। सूर्यास्त शाम 07:05 बजे। 30 अप्रैल ईस्वी संवत 2025.विशेष अक्षय तृतीया, आखा तीज।    

मेष :

आज का दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के साथ भ्रमण का योग है।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल 

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता से परेशान रहेंगे। भविष्य की सोच परेशान कर सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बनेगा जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुप्त बातें जीवनसाथी को बताना परेशानी पैदा कर सकता है। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।

कर्क :

विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से  प्रेम बढेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। धन की आवक बनेगी।

सिंह :

उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकार व सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है। 

कन्या :

बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं, तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से अच्छी आय होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी।

तुला :

व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव से मन अप्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे।

वृश्चिक :

दिन अच्छा है। रोगों से छुटकारा मिलेगा। चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा।धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे।

धनु :

काम का दबाव बना रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा, लेकिन काम की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। अधीनस्थों के प्रति सतर्क रहें।

मकर :

आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे, लाभ हानि बराबर रहेगी। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी।

कुंभ :

करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।

मीन :

आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी।  महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड सकती है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। 

Related Posts

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर...
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास