आज का भविष्यफल 

राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक

आज का भविष्यफल 

सूर्यास्त शाम 07:13 बजे।

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि गुरुवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 17 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। तृतीया तिथि संपूर्ण दिन। ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 02:08 बजे तक तत्पश्चात मूल। शिव योगप्रात: 06:21 बजे तक तत्पश्चात सिद्ध योग। वणिजकरण दोपहर03:19 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा धनु राशि में दोपहर 02:08 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:55 बजे। सूर्यास्त शाम 07:13 बजे। 15 मई ईस्वी संवत 2025।    

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भाई बहिन से लाभ होगा। मन में शांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी।

वृष :

माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। वाहन दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। व्यापार में हानि होगी। 

मिथुन :

दिन अच्छा है। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। सेहत  ठीक रहेगी। काम में  सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख सुविधा के काम में बढोतरी होगी। धन की वृद्धि से मन प्रसन्न होगी।

कर्क :

दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आलस्य बना रहने से काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में समस्या होगी। मनोरंजन के अवसर नहीं मिलने से निराशा रहेगी। नौकरीपेशा जातक को काम में घुटन महसूस होगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

सिंह :

परिश्रम से सफलता भी प्राप्त होगी। काम के प्रति समर्पित रहेंगे।मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ बनाएं।महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड सकती है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से विवाद समाप्त होंगे।शत्रु भी मित्र बनेंगे।

कन्या :

दिन उन्नति भरा रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी, इसके लिए दैनिक कार्य में बदलाव करना पड सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। धनलाभ होगा। आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

तुला :

सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। ज्यादा परिश्रम से बचें। अधिकारियों से बच कर रहें। फिजूल खर्च बढेंगे। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटकेंगी, परिवार में दुखद घटना होने की संभावना व्यवसाय कार्य मं उदासीनता दिखाने से लाभ कम होगा। 

वृश्चिक :

दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें। प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। आकस्मिक विवाद से बचें। घर में उग्रता रहने पर भी प्रेम रहेगा।

धनु :

आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। खर्च भी बढेगा। जिस भी कार्य में मन बनाएंगे उसके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके पक्ष में होेंगे। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

मकर :

नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

कुंभ :

पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। घर में कलह का माहौल बनेगा। खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से थकान अनुभव करेंगे।

मीन :

आज का दिन उत्तम है। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल