आज का भविष्यफल  

सूर्यास्त शाम 07:16 बजे

आज का भविष्यफल  

विशेष कालाष्टमी।

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 22 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। अष्टमी तिथि संपूर्ण दिन। घनिष्ठा नक्षत्र शाम 07:32 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा। ऐर्न्द्र योगसंपूर्ण दिन। बालवकरण शाम05:29 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में प्रात: 07:36 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:53 बजे। सूर्यास्त शाम 07:16 बजे। 20 मई ईस्वी संवत 2025। विशेष कालाष्टमी।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें। राज्यपक्ष से हानि की संभावना। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। 

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

मानसिक अशांति रहेगी। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बन सकती है। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल      

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नौकरी व व्यवसाय में धन संबंधी समस्याओं का आप निवारण कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा योग है। कार्यमें जोखिम भी उठाएंगे। सावधानी से कार्य करें।

कर्क :

आज का दिन शुभ रहेगा। मन में उमंग रहेगी। जमीन संबंधी मामलों में लाभ होगा।  जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। राज्य अधिकारियों व अधीनस्थों से लाभ होगा। अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है।

सिंह :

यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे।आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी।व्यवसायिक दौड भाग रहेगी, जिससे स्वास्थ संबंधी परेशानी बन सकती है। संतान सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे।

कन्या :

विरोधियों से विवाद से बचें।चुनौतियों का सामना करना पड सकता है,मानसिक तनाव रहेगा। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा।धन संबंधी समस्याएं बनेंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है।खानपान पर नियंत्रण रखें।व्यापारिक या घरेलू लेने से बचें।

तुला :

अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। ससुराल से लाभ मिल सकता है। लेनदेन में जल्दबाजी ना करें। सोच समझकर निवेश करें। लगने वाले मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढ़ेगा। 

वृश्चिक :

अकारण किसी के विवाद में हस्तक्षेप ना करें अन्यथा मुकदमेबाजी में फंस सकते है।  परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। संबंधों में मधुरता कटुता आएगी। व्यापार के लिए यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

धनु :

पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

मकर :

दिन शुभ रहेगा। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। 

कुंभ :

पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।  नए दोस्त बनेंगे जो भविष्य में नए कार्य करने में मदद करेंगे।

मीन :

आज का दिन सामान्य है। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। दुर्घटना का योग है। धन की आवक बनी रहेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई