आज का भविष्यफल  

सूर्यास्त शाम 07:23 बजे

आज का भविष्यफल  

विशेष श्री महेष नवमी। 

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज07 सूर्य उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु। नवमी तिथि रात्रि 11:55 बजे तक तत्पश्चात दशमी तिथि। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र संपूर्ण दिन। वज्र योगप्रात: 08:29 बजे तक तत्पश्चात सिद्धि योग। बालवकरण प्रात: 10:52 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा कन्या राशि में प्रात: 07:35 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:23 बजे। 04 जून ईस्वी संवत 2025। विशेष श्री महेष नवमी। 

मेष :

नौकरीपेशा लोगों कोआज के दिन आराम करने को मिल सकता है। रूचि के कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन खुशी, हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा।नए विचार मन में आऐंगे। भाग्योदय संभव है।अपनों की मदद करके खुश होंगे। लेनदेन के मामले में उलझनें सुलझेंगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

विद्यार्थी वर्ग सावधानी से दिन व्यतीत करें, आपके मित्र आपके संबंधों का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढेंगे। कुसंगति व विवादों से बचें। 

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक लाभ होगा। अकारण चिंता, क्रोध, मन में भ्रम की स्थिति के कारण मन परेशान रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। 

कर्क :

मित्रों से सावधान रहें। व्यापार विस्तार होगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम बढेगा।  मन की बात खुलकर कहने से रिश्ते मधुर रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। परिवार के साथ मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह :

अकारण मानसिक तनाव रहेगा। चिंता, जिद बहस के कारण स्वयं को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेगे। मन में जो शंका है उसका निवारण अवश्य करें। बातें साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या :

जीवनसाथी के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को समय देंगे।  पार्टनर का व्यवहार आपको शक करने पर मजबूर कर देगा। व्यापार विस्तार होगा। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख व धन बढेगा। वाणी पर संयम रखें। 

तुला :

भाई बहिन के साथ अनबन हो सकती है किन्तु रिश्ते मजबूत होंगे। मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण घर का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण मन अशांत होगा, घर में कलह हो सकती है, सावधान रहें, धैर्य, वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक :

प्रतिष्ठा बढेगी। रोजगार में उन्नति की संभावना है। मित्र सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। अपने बुद्धिबल का उपयोग आपको आपकी पहचान दिलाएगा। आलोचना से बचें। 

धनु :

पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा।आपकी बात से किसी को पीडा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। व्यापार में बुद्धि व विवेक से लिए निर्णय लाभदायक होंगे। मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें। 

मकर :

पारिवारिक रिश्ते मजबूत होगे। रिश्तों की कडवाहट दूर होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो दिन को व्यस्त बना देगी। खुशी, उमंग के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। 

कुंभ :

पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे। राजनीति में सावधान रहें, मानहानि संभव है। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है। प्रोपर्टी संबंधी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। जमीनी मामलों के विवाद सुलझेंगे।  व्यापारिक सौदों में लाभ मिलेगा। धैर्य व संयम से रहें।

मीन :

मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है।

Related Posts

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा की सरकार बनने पर मध्यम वर्ग परेशान : 10 साल पुरानी गाड़ियों पर बैन से डर में लोग, आतिशी ने कहा- गाड़ियों के मामले में कानून लाएं सरकार  भाजपा की सरकार बनने पर मध्यम वर्ग परेशान : 10 साल पुरानी गाड़ियों पर बैन से डर में लोग, आतिशी ने कहा- गाड़ियों के मामले में कानून लाएं सरकार 
अब 10 साल पुरानी गाड़ियां पर प्रतिबंध लगाने से मध्यम वर्ग डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग वर्षों तक...
अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का निधन, जोधपुर में हुआ अंतिम संस्कार 
हज 2026 के आवेदन शुरू : शॉर्ट टाईम हज का विकल्प भी उपलब्ध, 20 दिन होगी अवधि 
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में 13 प्रतिशत गिरावट, रैंकिंग में फिसला
बिहार में कानून व्यवस्था खत्म : राज्य में शासन नाम की कोई चीज नहीं, खड़गे ने कहा- खुलेआम हत्याएं और पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले 
रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में जनरेटिव एआई पर एफडीपी, विशेषज्ञों के हुए सत्र