आज का भविष्यफल  

राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

आज का भविष्यफल  

सूर्यास्त शाम 07:30 बजे।

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1446 मुस्लिम माह 12 जिल्हज27 सूर्य दक्षिणायन,वर्षा ऋतु। चतुदशी तिथि शाम07:00 बजे तक तत्पश्चात अमावस्या। रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12:54 बजे तक तत्पश्चात मृगषिरा। शूलयोग प्रात: 09:35 बजे तक तत्पश्चात गण्ड योग। विष्ठीकरण प्रात: 08:35 बजे तक तत्पश्चात शकुनिकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में रात्रि 11:46 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:50 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 24 जून ईस्वी संवत 2025। 

मेष :

विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारी कर रहे तो सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर हाथ आऐंगे। दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए सौदे हाथ आएगें। आय बढेंगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी, जिसका हक नहीं मिलने से मन व्यथीत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। 

Read More आज का भविष्यफल      

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

विवाह के लिए प्रस्ताव आऐंगे, लेकिन गुप्त शत्रु या आपके व्यवहार से रिश्ते बन नहीं पाएंगे। व्यवहार को शालिनता से प्रस्तुत करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। 

कर्क :

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें,अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं।व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। बुजूर्गों की सलाह मानें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह :

अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद में पडने से स्वयं की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी,  अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी।

कन्या :

कार्य सिल पर सहयोगी परेशान करेंगे। आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आपकी सुझबुझ व धैर्य से काम पूर्ण होंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

तुला :

नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। काम में शुरूआती अडचनों के बाद काम में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। 

धनु :

पारिवारिक चिंता होने से मन अशांत रहेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। शत्रु आपके बनते कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

मकर :

प्रतियोगी परीक्षा पर ध्यान दें। शिक्षा के प्रति मन विचलित हो सकता है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ :

जीवनसाथी के लिए समय उत्तम है। आपके द्वारा किये गए कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्रापत होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। 

मीन :

प्रेमी वर्ग के लिए समय खराब है, प्रेम का इजहार करने के बाद गलतफहमी के कारण प्रेम समाप्त हो सकता है। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश