आज का भविष्यफल 

सूर्यास्त शाम 05:41 बजे

आज का भविष्यफल 

विशेष मोक्षदा एकादशी, श्री गीता जयंती।    

मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 06 जमादि उल आखिर09 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। एकादशी तिथि शाम07:02 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी। रेवती नक्षत्र रात्रि 11:18 तक रहेगा, तत्पश्चात अश्वनी। व्यतिपात योग संपूर्ण दिन। वणिजकरण प्रात:08:21 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा रात्रि 11:18 बजे मेष राशि में प्रवेष करेगा। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:12 बजे। सूर्यास्त शाम 05:41 बजे। 01दिसम्बर ईस्वी संवत 2025. विशेष मोक्षदा एकादशी, श्री गीता जयंती।    

मेष :

विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए आयाम बनेंगे। करीबी रिश्तेदार सहयोग करेंगे व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। निवेश के योग बनेंगे जो भविष्य में लाभ दिलाएंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

माता पिता की सेवा करें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक व्यवहार बदलाव से तकरार संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

मजदूर वर्ग हानि पहुंचाने का प्रयास करेगा। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि संभव। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क :

शारीरिक कमजोरी, स्वास्थ्य समस्या से परेषानी भरा दिन रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। राज्यपक्ष में हानि हो सकती है, अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लाभ न के बराबर रहेगा।

सिंह :

दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर ध्यान कम तथा मौज मस्ती में अधिक समय व्यतीत होगा। समाज में प्रषंसा के पात्र बनेंगे। बुजूर्गों का आशीर्वाद रहेगा।

कन्या :

आय व्यय सम, बचत को लेकर चिंता बनेगी। परिश्रम का पूर्ण फल मिलेगा। आलस्य व लापरवाही का त्याग लाभ देगा। दोपहर बाद का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। परिवार में व्यर्थ बहस से तनाव बढ सकता है। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना।

तुला :

नया कार्य प्रारंभ करने का समय। आर्थिक मामलों को सोच कर फैसला लें। कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से मधुरता रखें। अपाहिजों की मदद करें, अनर्गल विवादों से बचें। चिकित्सकीय व्यय बढ सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है।

वृश्चिक :

अंजान व्यक्तियों से सावधान रहें। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप लाभ होगा। धन के कारण बने विवाद समाप्त होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आय व्यय सम होने से बचत नहीं होगी।

धनु :

सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी। आय में वृद्धि होगी। फिजूल खर्च से बचें। व्यापार सामान्य रहेगा। लाचार की मदद करें, दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। पुराने विवादों का पटाक्षेप होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सुख के साधन जुटाएंगे।

मकर :

घर में शांति का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से बिगडे कार्य सुधार लेंगे। यात्रा योग है। आय स्थिर रहेगी। अधीनस्थों का व्यवहार परेषान कर सकता है। राज्य पक्ष विपरित रहेगा, सावधान रहें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है।

कुंभ :

धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। सामाजिक व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। प्रत्येक कार्य में आशाजनक लाभ मिलेगा। पत्नी व संतान सुख मिलेगा।

मीन :

आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है। उधार व्यवहार से बचें। कोर्ट कचहरी के कार्य सावधानी से करें। निवेश ना करें। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल  

आज का भविष्यफल  

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे