आज का भविष्यफल   

सूर्यास्त शाम 05:47 बजे

आज का भविष्यफल   

विशेष मुस्लिम माह रज्जब प्रारंभ, मेला ख्वाजा साहब अजमेर शरीफ।

पौष मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 01 सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु। द्वितीया तिथि प्रात: 10:52 बजे तक तत्पश्चात तृतीया। उत्तराषाढा नक्षत्र संपूर्ण दिन। ध्रुव योग शाम 04:41 बजे तक तत्पश्चात व्याघात योग। कौलवकरण प्रात: 10:52 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मकर राशि में प्रात: 10:07 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:26 बजे। सूर्यास्त शाम 05:47 बजे। विशेष मुस्लिम माह रज्जब प्रारंभ, मेला ख्वाजा साहब अजमेर शरीफ।

मेष :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। उलझे काम सुलझा लेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे। सम्मान प्रतिष्ठा बढेगी। व्यापार में लाभ की संभावना। शत्रु परास्त होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घर में शांति रहेगी। व्यवसाय विस्तार होगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बनेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मित्र सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पडेगा। परिवार व मित्र साथ होने के बाद भी मन में संतोष नहीं होने से मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे,तथा उन्हें हल भी कर लेंगे किन्तु स्वयं को असंतुष्ट महसूस करेंगे।

कर्क :

मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद भी मन भ्रमित रहेगा। प्रियजनों से वार्ता करेंसमस्याओं का समाधान होगा। बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर काम करें।छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी। जीवनसाथी से उपजे मतभेद दूर होंगे,प्रेम बढेगा।

सिंह :

मन अशांत रहेगा। घर में कलह का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन मन संतुष नहीं होने से मन व्यग्र रहेगा।राजनीति का शिकार हो सकतें है,अत: अपने कार्य से कार्य करें,व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें,भविष्य में समस्या हो सकती है।

कन्या :

समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों को समय देंअन्यथा संबंधों में दरार आना संभव है।स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। आय से अधिक खर्च होगा। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी।

वृश्चिक :

नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा।परिवार के साथ यात्रा का योग है।

मकर :

परिवारजन की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें।गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें। निवेश से बचें। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा।

मीन :

आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में बढ़ते नशे पर कुमारी सैलजा चिंतित : सरकार से की गंभीर कदम उठाने की मांग, कहा- युवाओं के लिए गंभीर खतरा बना नशा हरियाणा में बढ़ते नशे पर कुमारी सैलजा चिंतित : सरकार से की गंभीर कदम उठाने की मांग, कहा- युवाओं के लिए गंभीर खतरा बना नशा
नशा तस्करी से जुड़े गठजोड़ पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जो लोग इस अवैध...
जयपुर साइबर पुलिस की बड़ी सफलता : 10,000 यूएसडीटी की क्रिप्टो ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पूरी क्रिप्टो एसेट्स बरामद
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज, अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे सलमान खान
निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर दिए निर्देश, महिला वोटर को पर्दा हटाकर बतानी होगी अपनी पहचान
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फुलेरा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों से किया स्नेहपूर्ण संवाद
मेहनतकशों के लिए सम्मान और सहारा है अटल कैंटीन : गरम और पौष्टिक भोजन होगा उपलब्ध, रेखा गुप्ता ने कहा- सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही सरकार 
दूध पिलाकर करेंगे नववर्ष का अभिनंदन, सामाजिक बुराईयों से दूर रहने का करेंगे आह्वान