आज का भविष्यफल   

राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक

आज का भविष्यफल   

सूर्यास्त शाम 05:51 बजे।  

पौष मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 08 सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु। नवमी तिथि प्रात: 10:13 बजे तक तत्पश्चात दशमी। रेवती नक्षत्र प्रात: 07:41 बजे तक तत्पश्चात अश्वनी। परिध योग प्रात: 07:37 बजे तक तत्पश्चात शिव योग। कौलवकरण प्रात: 10:13 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मेष राशि में प्रात: 07:41 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात: 07:29 बजे। सूर्यास्त शाम 05:51 बजे।  

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। सही क्षेत्र में निवेष करेंगे, बिगडे काम बनेंगे। घर में मांगलिक कार्य होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रोजगार में लाभ होगा। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से लाभ व सहयोग मिलेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नया कार्य प्रारंभ करने का उचित समय है। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी।

Read More आज का भविष्यफल   

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल   

व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।  नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी।

कर्क :

विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान के प्रति आसक्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे।

सिंह :

वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। जल्दबाजी व अविवेक से किया निर्णय भविष्य में नुकसान दे सकता है, सावधानी बरतें।

कन्या :

दिन शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोडी समस्या हो सकती है, पेट दर्द, घुटनों का दर्द होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

तुला :

नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा का योग है, धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी।

वृश्चिक :

अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं।

धनु :

दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। शांत चित से किये कार्य भविष्य में लाभ के सौदे दिलाएंगे।

मकर :

जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है, लाभ मिलेगा।

कुंभ :

व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्रापत होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच-समझ कर निवेश करें।

मीन :

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी। व्यापार में लाभ के सौदे हाथ में आऐंगे। उधार व्यवहार से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश  हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश 
हनुमानगढ़ जिले में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में...
परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला 
फ्रांस: नए सामाजिक सुरक्षा बजट के विरोध में निजी डॉक्टरों की 10 दिनी हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
एसबीआई लाइफ की पहल: उदयन एनजीओ की बच्चियों ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात
हर जिले के 2-2 पीएम श्री विद्यालयों का होगा गहन निरीक्षण : संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे रात्रि प्रवास, शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
असर खबर का : अरु नदी के पैदल पुल की मरम्मत, आवागमन हुआ सुचारू