आज का भविष्यफल   

चंद्रमा कर्क राषि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल   

सूर्यास्त शाम 05:56 बजे।

पौष मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 15 सूर्य उत्तरायण, शिषिर ऋतु। द्वितीया तिथि प्रात: 09:57 बजे तक तत्पश्चात तृतीया। पुष्य नक्षत्र दोपहर 01:25 बजे तक तत्पश्चात अष्लेषा नक्षत्र। विषकुंभ योग रात्रि10:47 बजे तक तत्पश्चात प्रीति योग। गरकरण प्रात:09:57 बजे तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा कर्क राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 05:56 बजे। 05 जनवरी ईस्वी संवत 2026।  

मेष :

दिन का प्रारंभ आर्थिक लाभ से होगा। सरकारी पक्ष से चिंता बन सकती है। पराक्रम पराकाष्ठा पर होगा साहसिक निर्णय लेंगे। छोटे भाई बहिनों के लिए शुभ समय है। संतान को  कोई विशेष समस्या परेशान कर सकती है, जिसके निराकरण में समय व्यतीत होगा। व्यापार सामान्य रहेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

पिता से चल रहे वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। घर में शांति का माहौल रहेगा। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। व्यापार को लेकर यात्रा संभव। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। धर्मकर्म में रूचि बढेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढेगी। व्यापार विस्तार होगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल   

घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा किन्तु  साझेदार या शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे। कार्यस्थल पर आपकी नीतियों की प्रशंसा होगी। वाहन एवं सुख सुविधाओं पर खर्च को नियंत्रित करें।

कर्क :

आज के दिन कार्यभार बढेगा। आर्थिक लाभ होगा, व्यापार विस्तार होगा। साझेदारों से लाभ होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य से परेशान रहेंगे। राज्य अधिकारियों व अधीनस्थों से सामंजस्य बना कर रहें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा।

सिंह :

गृह कलेश से परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। सोच समझकर कार्य करें अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं। आय में वृद्धि होगी किन्तु व्यय अधिक होने से बचत कम होगी। राज्य पक्ष से लाभ। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

कन्या :

आर्थिक दबाव रहेगा, धन प्रबंधन के प्रयास विफल रहेंगे। व्यक्तिगत व व्यवसायिक संबंधों में वैचारिक मतभेद होने से मानसिक अशांति रहेगी। विरोधियों से आमना सामना होने से विवाद बढने की संभावना। स्वयं की कार्यक्षमता से चुनौतियों का सामना कर कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व बना लेंगे।

तुला :

आय बढेगी किन्तु कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पडेगा। दाम्पत्य संबंधों में खटास आएगी। अप्रत्याशित खर्च में कमी आएगी। संतान की ओर से सहायता प्राप्त होगी।  बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक :

दिन आशाजनक रहेगा। लंबे समय से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार को लेकर लंबी यात्रा हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। ऋण प्रबंधन का कार्य पूर्ण होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

धनु :

सरकारी कार्यों में चल रही अडचनें समाप्त होंगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। योजनाएं गति पकडेंगी। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। भूमि संबंधी विवाद समाप्त होंगे। स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर :

राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, पदौन्नति होगी। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिलेगा। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। सामाजिक छवि सुदृढ होगी। परेशानी से निजात मिलेगी। भूमि व भवन कार्यों के लिए पर्याप्त धन जुटा लेंगे।

कुंभ :

कार्यक्षेत्र में स्वयं को असहाय महसूस करेंगे। निर्णय लेने में अक्षम रहेंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर रहेंगे। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। मुकदमेबाजी से छुटकारा मिलेगा। नए मित्र बनेंगे जो व्यवसाय में मदद करेंगे।

मीन :

स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार व मौज मस्ती में खर्च बढेगा। व्यावसायिक भागीदारियां लाभ देंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। मातृपक्ष से सहयोग नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। नीति विरूद्ध कार्य करने से बचें। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। 

Related Posts

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

Post Comment

Comment List

Latest News

कोहरे की लुका-छुपी, धुंध की चादर में शहर : प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में पारा लगातार छठे दिन जमाव बिंदु पर कोहरे की लुका-छुपी, धुंध की चादर में शहर : प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में पारा लगातार छठे दिन जमाव बिंदु पर
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। इसके साथ ही शीतलहर और...
भारती नारी से नारायणी’ प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
राजस्थान में मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण को लेकर अधिसूचना जारी, प्रशासनिक स्पष्टता और प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम
MLA फंड में कमीशन के आरोप का मामला : तीनों विधायकों ने विधानसभा में पेश किए सबूत, एथिक्स कमेटी करेगी जांच
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम जलाने के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा
ग्राहक बन तीन महिलाओं ने उड़ाई चांदी की पायलों की पूरी ट्रे, सीसीटीवी में गैंग की करतूत कैद 
वैश्विक तनाव के चलते ग्लोबल वायदा बाजार में तेजी के असर : सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव