आज का भविष्यफल   

सूर्यास्त शाम 05:59 बजे

आज का भविष्यफल   

विशेष श्री रामानन्दाचार्य जयंती।

पौष मास कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 07 रज्जब 19 सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु। सप्तमी तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 01:41 बजे तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र। शोभन योग शाम 04:55 बजे तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग। विष्ठीकरण शाम 07:40 बजे तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा कन्या राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:31 बजे। सूर्यास्त शाम 05:59 बजे। 09 जनवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष श्री रामानन्दाचार्य जयंती।

मेष :

कार्यों में बाधाएं, बनते कार्य बिगडने से मन अशांत रहेगा। व्यापार, कार्यक्षेत्र में पूर्ण कौशल का प्रदर्शन करने पर आंशिक सफलता प्राप्त होगी। कानूनी मामलों में भी परेशान होना पडेगा। दिन के अंत तक कुछ राहत प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल     

आय के साधन बढेंगे किन्तु व्यय भी उसी अनुपात में बढेगा। आप द्वारा पूर्व में किये कुछ कार्यों से परेशानी से राहत प्राप्त होगी। कार्यप्रणाली में परिवर्तन कर पूर्ण कार्य क्षमता से कार्य करें, सफलता प्राप्त होगी। शत्रु प्रबल होंगे किन्तु हानि नहीं पहुंचा सकेंगे। जीवनसाथी के लिए श्रेष्ठ समय है।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल     

मानसिक चिंता रहेगी साथ ही स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। व्यावसायिक यात्राएं संभव। आर्थिक रूप से लाभ होगा, जीवनसाथी की तरक्की के लिए अथक प्रयास करने पडेंगे। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी। कानूनी मामलों में सलाह मशविरा लेना आवश्यक है, अन्यथा मुकदमेबाजी संभव।

कर्क :

किसी प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे। कानूनी मामले पक्ष में निर्णित होंगे। व्यापार बढेगा, आर्थिक रूप से लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में समझौता संभव। संपत्ति विवाद पक्ष में हल होगा। ऋण चुकेगा, उधारी वसूलेंगे। व्यवसायिक यात्रा का पूर्ण लाभ होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह :

संतान संबंधी समस्याओं से परेशान रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में तनाव रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, येनकेन प्रकारेण कार्य बनाने की चाह से शत्रु बढेंगे। भूमि भवन संबंधी मामलों में निर्णय लेने से पूर्व सजग रहें। भाई बहिनों के लिए समय श्रेष्ठ है, उनकी तरक्की होगी।

कन्या :

दिन के प्रारंभ में कुछ परेशानी का सामना करना पडेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे व्यवधान अपनी कार्यशैली से दूर करेंगे। आय के स्त्रोत बढेंगे किन्तु अतिरिक्त आय के लिए जतन करेंगे। विवादों का निस्तारण होगा। शत्रु परास्त होंगे। वाहन, भूमि व भवन का सुख मिलेगा।

तुला :

लाभ बढने से अहंकारी होने की संभावना। स्वभाव, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार विस्तार होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपसे विपरित चल रहे लोगों को भी आपके नियंत्रण में रहना पडेगा। भागीदारी बढने से कार्य विस्तार होगा। मान प्रतिष्ठा बढेगी। शत्रु पक्ष प्रबल होगा।

वृश्चिक :

लोगों का सहयोग बढेगा। कार्य पूर्ण होंगे। कार्य की अधिकता के साथ आय में भी वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खानपान में सावधानी बरतें। मान प्रतिष्ठा बढेंगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बढेंगी। भाई बहिनों का सहयोग मिलेगा, किन्तु भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

धनु :

कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। अधीनस्थों व भागीदारों के भरोसे कार्य छोडने से हानि की संभावना। पूर्व से चल रहा आर्थिक दबाव अब कम होगा। संतान की समस्याओं का निस्तारण होगा। खर्च कम होंगे। क्रोध व वाणी को नियंत्रित करना आवश्यक है।

मकर :

सावधानी से समय व्यतीत करें। कानूनी मामलों में उलझना ठीक नहीं। मातृपक्ष को कष्ट संभव। भूमि भवन के मामले गति पकडेंगे किन्तु वाहन सुख में कमी आएगी। खर्च बढेगा। अनावश्यक वस्तुओं का क्रय भविष्य में नुकसान देगा। भाई बहिनों के लिए शुभ समय।

कुंभ :

दिन का प्रांरभ समस्याओं के साथ होगा किन्तु समय के साथ समस्याओं का समाधान होता जाएगा। आर्थिक लाभ अचानक बढेगा किन्तु अनावश्यक खर्च भी बढेगा। स्त्री वर्ग के लिए कार्य व्यवसाय में उन्नति का योग। धैर्य के साथ समय व्यतीत करें। जीवनसाथी को सम्मान दें।

मीन :

प्रतिष्ठा व प्रभाव में वृद्धि होगी। नए संगठन का प्रारंभ या नए संगठन से जुडने का मानस है तो समय उत्तम है। गर्भवती महिलाओं के लिए समय उत्तम है, स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण होंगे। पैतृक विवाद पक्ष में हल होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी