आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:32 बजे
विशेष होलाष्टक प्रारंभ।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 09 रमजान 06 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। अष्टमी तिथि संपूर्ण दिन। कृतिका नक्षत्र दोपहर 03:07 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र। ऐन्द्र योग प्रात: 07:24 बजे तक तत्पश्चात वैघृति योग। विष्ठीकरण शाम 05:58 बजे तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 03:00 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:10 बजे। सूर्यास्त शाम 06:32 बजे। 24 फरवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष होलाष्टक प्रारंभ।
मेष :
उत्तम समय है। कामकाज में गति आएगी। व्यापार में उन्नति होगी। दूसरों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर में लाभ मिलेगा। संपत्ति विवाद समाप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ, शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।
वृष :
रूकावटों के बाद भी काम बनेंगे। शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे। मानसिक अशांति रहेगी, मन व्यथित रहेगा। अटके मामले सुलझेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें। आपके व्यवहार में आये बदलाव से साथी से तकरार संभव।
मिथुन :
समय ठीक है। कारोबार में चल रहा उतार चढाव समाप्त होगा। व्यापार विस्तार होगा। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। पुराने विवाद आज समाप्त होने की संभावना। प्रतिद्वंदी से मित्रता करना श्रेयकर रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा।
कर्क :
पूर्व में किए कार्यों के विश्लेषण का समय है। व्यापार में साझेदारी सोच समझ कर करें। व्यापार विस्तार की संभावना। विदेशी लोगों से लाभ। पुरानी उधारी वसूल होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी।
सिंह :
दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार से लाभ। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पडोस व मित्रों से लाभ होगा। व्यापार में नई साझेदारी सोच समझ कर करें। आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना। मन शांत रहेगा।
कन्या :
आय के साधन बढेंगे। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। समाज सेवा से मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले पक्ष में हल होंगे। कार्यस्थल पर प्रशंसा प्राप्त करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।
तुला :
न्यायिक कार्य अनुकूल होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आय की वृद्धि होगी। शारीरिक व्याधि, चोट आदि से परेशानी संभव। धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय होंगे।
वृश्चिक :
घर परिवार की चिंता रहेगी। पैर में चोट की संभावना। धन की आवक नहीं होने से मन व्यथित रहेगा। साझेदारी में हानि की संभावना है। सहकर्मी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। शत्रु सक्रिय रहेंगे, किन्तु उनकी योजनाएं पूर्ण नहीं हो पाऐंगी।
धनु :
व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। पुराना लेनदेन वसूल करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। मांगलिक कार्य में सम्मलित होंगे। सुख के साधन जुटाने में दौड भाग होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।
मकर :
वाहन सुख उत्तम है, नया वाहन खरीदने का योग है। पुराना रोग उभर सकता है। किसी से कहासुनी संभव, विवादों से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, आय व्यय सम रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चअधिकारी से मनमुटाव संभव।
कुंभ :
सहकर्मी से लाभ। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। भागदौड भरा दिन रहेगा। तनाव के कारण घर का माहौल बिगड सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में प्रगाढता आएगी।
मीन :
धर्मकर्म व सामाजिक कार्य में रूचि बढेगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा को उन्नति का योग। थोडे प्रयास से कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्न्ता के साथ दिन व्यतीत होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेगे। निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा।

Comment List