आज का भविष्यफल  

सूर्यास्त शाम 06:34 बजे

आज का भविष्यफल  

विशेष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।  

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 09 रमजान 10 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। द्वादशी तिथि रात्रि 08:44 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी। पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 09:35 बजे तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र। सौभाग्य योग शाम 07:02 बजे तक तत्पश्चात शोभन योग। बवकरण प्रात: 09:36 बजे तत्पष्चात बालवकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 07:06 बजे। सूर्यास्त शाम 06:34 बजे। 28 फरवरी ईस्वी संवत 2026। विशेष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।  

मेष :

वाहन सुख उत्तम है, नया वाहन खरीदने का योग है। पुराना रोग उभर सकता है।  किसी से कहासुनी संभव, विवादों से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, आय व्यय सम रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चअधिकारी से मनमुटाव संभव। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

आय के साधन बढेंगे। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। समाज सेवा से मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले पक्ष में हल होंगे। कार्यस्थल पर प्रशंसा प्राप्त करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल

न्यायिक कार्य अनुकूल होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आय की वृद्धि होगी। शारीरिक व्याधि, चोट आदि से परेशानी संभव। धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय होंगे। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा।

कर्क :

दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार से लाभ। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पडोस व मित्रों से लाभ होगा। व्यापार में नई साझेदारी सोच समझ कर करें। आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह :

समय ठीक है। कारोबार में चल रहा उतार चढाव समाप्त होगा। व्यापार विस्तार होगा। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। पुराने विवाद आज समाप्त होने की संभावना। प्रतिद्वंदी से मित्रता करना श्रेयकर रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या :

घर परिवार की चिंता रहेगी। पैर में चोट की संभावना। धन की आवक नहीं होने से मन व्यथित रहेगा। साझेदारी में हानि की संभावना है। सहकर्मी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। शत्रु सक्रिय रहेंगे, किन्तु उनकी योजनाएं पूर्ण नहीं हो पाऐंगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

तुला :

रूकावटों के बाद भी काम बनेंगे। शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे। मानसिक अशांति रहेगी, मन व्यथित रहेगा। अटके मामलों को धीरज के साथ सुलझा लेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें। आपके व्यवहार में आये बदलाव से साथी से तकरार संभव।

वृश्चिक :

उत्तम समय है। कामकाज में गति आएगी। व्यापार में उन्नति होगी। दूसरों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति विवाद समाप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ, शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

धनु :

धर्मकर्म व सामाजिक कार्य में रूचि बढेगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा को उन्नति का योग। थोडे प्रयास से कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्न्ता के साथ दिन व्यतीत होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेगे। निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा।

मकर :

व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। पुराना लेनदेन वसूल करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। मांगलिक कार्य में सम्मलित होंगे। सुख के साधन जुटाने में दौड भाग होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। धर्मकर्म में रूचि बढेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :

पूर्व में किये कार्यों के विश्लेषण का समय है। व्यापार में साझेदारी सोच समझ कर करें। व्यापार विस्तार की संभावना। विदेशी लोगों से लाभ। पुरानी उधारी वसूल होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा।

मीन :

सहकर्मी से लाभ। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। भागदौड भरा दिन रहेगा। मानसिक तनाव के कारण घर का माहौल बिगड सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में प्रगाढता आएगी।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल     

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे