आज का भविष्यफल

सूर्यास्त शाम 06:54 बजे

आज का भविष्यफल

विशेष श्री मलूकदास जयंती, विश्व स्वास्थ्य दिवस।  

वैशाख मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि मंगलवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 10 शब्बाल 18 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। पंचमी तिथि शाम 04:35 तक तत्पश्चात षष्ठी। ज्येष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिन। व्यतिपात योग शाम 04:17 तक तत्पश्चात वरियान योग। तैतिलकरण शाम 04:35 बजे तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा वृष्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:27 बजे। सूर्यास्त शाम 06:54 बजे। 07 अप्रेल ईस्वी संवत 2026। विशेष श्री मलूकदास जयंती, विश्व स्वास्थ्य दिवस।  

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के नए आयाम बनेंगे, जिन पर काम करने का विचार करेंगे। करीबी रिश्तेदार सहयोग करेंगे व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। यात्राओं के योग बनेंगे।

वृष :

समय उत्तम है। ससुराल से लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। माता पिता की सेवा करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है, सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें।

मिथुन :

समस्या भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी। अधीनस्थों से परेशानी होगी, मजदूर वर्ग हानि पहुंचाने का प्रयास करेगा। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा।

कर्क :

शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी होने से मानसिक परेशानी होगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित समस्याओं से भी मन व्यथित रहेगा। राज्यपक्ष में हानि हो सकती है, अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है।

सिंह :

कठिन लगने वाले कार्य भी आज आसानी से पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे।

कन्या :

विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में कम मन लगेगा, मन भम्रित रहेगा। व्यापार में आय व्यय बराबर होने से बचत नहीं होगी। परिश्रम के काम से लाभ मिलेगा। आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें।

तुला :

पूर्व में जिन कार्यों में लाभ की संभावना थी वह निरस्त होने से मानसिक अशांति रहेगी। नए कार्य आरंभ ना करें। आर्थिक मामलों को टालना श्रयकर रहेगा, बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं, आकस्मिक क्रोध से बचें।

वृश्चिक :

आपके संपर्क में आने वालों को लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा।

धनु :

आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे।

मकर :

आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। व्यवसायी वर्ग आलस्य से भरे होने के कार्य में ध्यान नहीं दे पायेगा। आयात निर्यात से लाभ की संभावना। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। बाहरी लोगों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :

दिन लाभदायक रहेगा, परोपकार की भावना का फल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, वह कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे।

मीन :

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव