आज का भविष्यफल
चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन
सूर्यास्त शाम 06:56 बजे।
वैशाख मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 10 शब्बाल 22 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। नवमी तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराषाढा नक्षत्र दोपहर 01:40 तक तत्पश्चात श्रवण। सिद्ध योग शाम 06:38 तक तत्पश्चात साध्य योग। तैतिलकरण दोपहर 12:02 बजे तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:22 बजे। सूर्यास्त शाम 06:56 बजे। 11 अप्रेल ईस्वी संवत 2026।
मेष :
व्यय अधिक होने से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, जो अधीनस्थों की सहायता से दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की कमी रहेगी।
वृष :
प्रेम संबंधों में अकारण ही विवाद की स्थिति आ सकती है, विरह योग है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाह संबंधों में सावधानी बरतें। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। व्यापार क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान बढेगा।
मिथुन :
मानसिक अशांति रहेगी। परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्धटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यशैली में सुधार की आवष्यकता है। धन की कमी से मन परेशान रहेगा।
कर्क :
लंबे समय से चल रही तनाव की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। व्यापार में उन्नति के योग। निवेष से लाभ। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सोच समझकर कार्य करें, अन्यथा शत्रु हानि पहुंचा सकते है।
सिंह :
नौकरीपेशा वर्ग के लिए दिन विपरित है। समस्याओं का सामना करना पडेगा। अधिकारी नाराज रहेंगे। धैर्य से कार्य करें। अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलेगा।
कन्या :
अकारण मानसिक परेशानी, पुराने विवादों के कारण मन परेशान रहेगा। विवादों को अपनी वाणी व कार्यशैली से दूर कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे।
तुला :
मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में थोडी गडबड हो सकती है।
वृश्चिक :
प्रेम सबंधों में सफलता प्राप्त होगी, विवाह व नए रिश्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सलाह मशविरा से दिन सुखद व्यतीत होगा। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है।
धनु :
कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर :
रोजगार पर ध्यान दें, अन्यथा अच्छे मौके हाथ से जा सकते है। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे।
कुंभ :
नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली व प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है।
मीन :
अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। रोजगार में सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। धैर्य व विवेक से परेशानी का सामना करें, निवारण कर लेंगे। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा।

Comment List