आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 06:58 बजे

आज का भविष्यफल    

विशेष देवकार्य पितृकार्य अमावस्या।

वैशाख मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 10 शब्बाल 28 सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु। अमावस्या शाम 05:22 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा। रेवती नक्षत्र दोपहर 12:02 तक तत्पश्चात अश्वनी। वैघृति योग प्रात: 07:22 तक तत्पश्चात विशकुंभ योग। चतुष्पदकरण प्रात: 06:44 बजे तत्पश्चात नागकरण। चंद्रमा मेश राशि में दोपहर 12:02 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:17 बजे। सूर्यास्त शाम 06:58 बजे। 17 अप्रेल ईस्वी संवत 2026 विशेष देवकार्य पितृकार्य अमावस्या।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। दोपहर बाद अकारण ही चिंता बनेगी। आत्म विश्वास को बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग पढाई पर ध्यान दें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। धन की कमी दूर होगी। व्यापार में लाभ होगा। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल 

बुजूर्गों का सानिध्य मिलेगा। नए  कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। आय की स्थिति सुधरेगी।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानी भरा दिन है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारी के कारण परेशान होना पड सकता है। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।

कर्क :

ससुराल से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष में पारिवारिक कार्यक्रम में अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। पशुधन प्राप्त होगा।  कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका धन प्राप्त होगा।

सिंह :

किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो सावधान हो जाएं, लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड़ सकती है। विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते सकते हैं। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आय बढेगी।

कन्या :

कार्य स्थल पर आपकी छवि प्रतिष्ठा कलंकित हो सकती है, आपकी प्रगति से सहकर्मी या मित्र खुश नहीं होेंगे सावधान रहें। विवादों के कारण आपका समय नष्ट होगा। व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल दें। करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे।

तुला :

अकारण कलह से मन अधीर होगा। बुजूर्गों के हस्तक्षेप से परेशानी का निवारण होगा। जीवनसाथी से दूरी बनेगी। बच्चों के प्रति आसक्ति बढेगी। मन को नियंत्रित रखें। नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों कर्मचारियों से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक :

विद्यार्थी वर्ग शिक्षा पर ध्यान देगा, पढाई को लेकर चिंतित रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं।

धनु :

व्यापार में लाभ बढेगा। भविष्य की रणनीति को लेकर नए व्यापार को प्रारंभ करने का मानस बन सकता है। बाजार भी सकारात्मक रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

मकर :

व्यर्थ बातों से बचें, रचनात्मकता के कार्यों में मन लगाएं। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी, जो आपकी कार्यशैली से पूर्ण होंगी। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।

कुंभ :

मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा।

मीन :

जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति लापरवाह खेलकूद में सतर्क होंगे। पढाई पर भी ध्यान दें। परिवार में सामजंस्य बनेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

 

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन