आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 07:13 बजे

आज का भविष्यफल    

विशेष प्रदोष व्रत।

प्रथम ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि गुरूवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 26 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। द्वादशी तिथि दोपहर 11:21 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदषी। रेवती नक्षत्र रात्रि 11:34 बजे तक तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र। प्रीति योग 05:54 बजे तक तत्पश्चात आयुष्मान योग। तैतिलकरण दोपहर 11:34 बजे तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा रात्रि 11:21 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:56 बजे। सूर्यास्त शाम 07:13 बजे। 14 मई ईस्वी संवत 2026 विशेष प्रदोष व्रत।

मेष :

दिन अच्छा रहेगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। पडोसी रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भाई बहिन से लाभ होगा। मन में शांति रहेगी। परिवारजन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। वाहन दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। व्यापार में हानि होगी। बडे भाई से विवाद हो सकता है।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

दिन अच्छा है। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। सेहत  ठीक रहेगी। काम में  सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख सुविधा के काम में बढोतरी होगी। धन की वृद्धि से मन प्रसन्न होगी।

कर्क :

मनमाने रवैये के कारण हानि का सामना करना पड सकता है। कार्य व्यवस्था में सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आलस्य बना रहने से काम आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में समस्या होगी। मनोरंजन के अवसर नहीं मिलने से निराशा रहेगी।

सिंह :

उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। सरकारी काम में उत्तम समय है। सरकार से शुभ समाचार मिलने से आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। व्यवसाय अन्य कार्य की उलझनें दूर होंगी। आमदनी मध्यान बाद संभव है। पुराना धन प्रयासों से प्राप्त हो जाएगा।

कन्या :

दिन उन्नति भरा रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी, इसके लिए दैनिक कार्य में बदलाव करना पड सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। धनलाभ होगा। आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। फिजूल खर्च बढेंगे।

तुला :

सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। ज्यादा परिश्रम से बचें। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटकेंगी, परिवार में दुखद घटना होने की संभावना व्यवसाय कार्य मं उदासीनता दिखाने से लाभ कम होगा। अधिकारियों से बच कर रहें। महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड सकती है।

वृश्चिक :

लाभदायक दिन है लेकिन मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें। प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे।

धनु :

आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। खर्च भी बढेगा। जिस भी कार्य में मन बनाएंगे उसके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके पक्ष में होेंगे। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

मकर :

राज्य पक्ष पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

कुंभ :

संतान के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे।

मीन :

आज का दिन उत्तम है। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा बांध में आरएल-256 मीटर तक होगा जल भराव, विस्थापित परिवारों को शिफ्ट होने के निर्देश ईसरदा बांध में आरएल-256 मीटर तक होगा जल भराव, विस्थापित परिवारों को शिफ्ट होने के निर्देश
ईसरदा बांध परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापित परिवारों को पुनर्वास कॉलोनी में स्थानांतरित होने के निर्देश...
नोएडा में मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : किसी प्रकार की जनहानि नहीं, 20 दुकानों को सुरक्षित बचाया
प्रदेश की जल्द आएगी नई आयुर्वेद नीति, ट्यूरिज्म स्थलों पर बनेंगे सुविधा युक्त आधुनिक आयुर्वेद वेलनेस सेंटर्स
मानसून के फिर से जल्दी आने की उम्मीद : 26 मई के आसपास केरल में देगा दस्तक, मौसमी बारिश बेहद महत्वपूर्ण
सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल, फिर भी खेल परिषद के सेंट्रल कोचिंग कैम्प से बाहर तैराकी का खेल
एसएमएस अस्पताल : इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजन डॉक्टर भिड़े; बदसलूकी का आरोप
हीट वेव से जंग : जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले प्रोटेक्ट जैकेट, ड्यूटी अब होगी ज्यादा सुरक्षित