आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:12 बजे
विशेष मासिक शिवरात्रि।
प्रथम ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 11 जिल्काद 27 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। त्रयोदशी तिथि प्रात: 08:32 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी। अश्वनी नक्षत्र रात्रि 08:15 बजे तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र। आयुष्मान योग दोपहर 02:31 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य योग। वणिजकरण 08:32 बजे तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:55 बजे। सूर्यास्त शाम 07:12 बजे। 15 मई ईस्वी संवत 2026। विशेष मासिक शिवरात्रि।
मेष :
आज का दिन शुभ है। मन के कार्य होंगे। मित्रों के साथ उमंग के साथ दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। जोखिम उठाने का प्रयास करेंगे।
वृष :
दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। जोखिम उठाने से बचें।
मिथुन :
घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। तीव्र बौद्धिक क्षमता से काम बना लेंगे जिनका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। नए कार्योंं के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क :
वाणी पर नियंत्रण रखें। उदासी व आलस्य से परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। राज्य अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रहें। दाम्पत्यजीवन सुगम रहेगा। अकारण ही मन बेचेन रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह :
दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी। राज्य पक्ष के लोगों का सहयोग मिलेगा, राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। दिन शुभ रहेगा।
कन्या :
विरोधियों से विवाद से बचें। मानसिक तनाव को भुलाने के लिए मनोरंजन व अच्छी पुस्तकों का सहारा लें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विरोधियों से विवाद से बचें।
तुला :
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कार्यों में उलझनें बनेंगी, लेकिन कारोबार बढेगा। संतान की चिंता रहेगी। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। ससुराल से लाभ मिल, दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनेगी।
वृश्चिक :
कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पार्टनर का सहयोग रहेगा। कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता।
धनु :
पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य से चिंतित रहेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा। स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य से चिंमित रहेंगे।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा।
कुंभ :
संतान के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। व्यवसायिक वृद्धि होगी।
मीन :
आज का दिन उत्तम है। यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है।

Comment List