आज का भविष्यफल
राहूकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक
सूर्यास्त शाम 07:15 बजे।
प्रथम ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि बुधवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 12 जिल्हज 03 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। तृतीया तिथि दोपहर 02:19 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। मृगषिरा नक्षत्र प्रात: 08:42 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र। घृति योग शाम 05:48 बजे तक तत्पश्चात शूल योग। गरकरण दोपहर 02:19 बजे तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा मिथुन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:53 बजे। सूर्यास्त शाम 07:15 बजे। 20 मई ईस्वी संवत 2026।
मेष :
दिन अच्छा है। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। माता पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार, रोजगार में लाभ होगा। धन प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से बना कर रखें।
वृष :
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय कठिन है, गुरूजनों के संपर्क में रहें। व्यापार में लाभ होगा। शेयर बाजार या साझेदारी में निवेश सावधानी से करें, धोखे की संभावना है। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार लाभ दिलाएगा। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी।
मिथुन :
व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद मानसिक परेशानी बढाएगा। उच्च अधिकारियों का व्यवहार परेशान करेगा। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी।
कर्क :
विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज पूर्ण होने की संभावना। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान के प्रति आसक्ति बढेगी। रिश्तेदारों से सावधान रहें। नए संबंध बनाने से बचें। व्यर्थ खर्च से मानसिक परेशानी बढेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बुजूर्गों की सलाह मानें।
सिंह :
दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी या ससुराल से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से व्यस्तता बढेगी। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी।
कन्या :
दिन शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम है। काम के प्रति सजग रहेंगे, कार्यस्थल पर व्यस्तता बढेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय की स्त्रोत बढेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा।
तुला :
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। जल्दी तरक्की के प्रयास परेशानी पैदा कर सकते हैं, सावधान रहें। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधन बढ़ेगे।
वृश्चिक :
अकारण मन अशांत रहेगा। स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। व्यापार, कार्य से ध्यान विचलित रहेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों के साथ समय व्यतीत करें। लेनदेन में सावधानी बरतें। लाभ के अवसर मिलेंगे। कैमिकल पदार्थों में निवेश लाभ देगा। धन की आवक बनी रहेगी।
धनु :
दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ। अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे।
मकर :
आशाजनक दिन है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी बरतें।
कुंभ :
व्यापार में उतार चढाव से मन अशांत रहेगा। आय के नए स्त्रौत बनेंगे। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। विद्यार्थी वर्ग में आलस्य रहेगा।
मीन :
नौकरी पेशा के लिए दिन उत्तम है, उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे। अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी।

Comment List