आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 07:20 बजे

आज का भविष्यफल    

विशेष पुरूषोत्तम मास एकादशी।

प्रथम ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 12 जिल्हज 10 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। एकादशी तिथि प्रात: 06:22 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी प्रारंभ। हस्त नक्षत्र प्रात: 05:57 तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र। व्यतिपात योग संपूर्ण दिन। विष्ठीकरण प्रात: 06:22 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा तुला राशि में शाम 07:00 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:50 बजे। सूर्यास्त शाम 07:20 बजे। 27 मई ईस्वी संवत 2026 विशेष पुरूषोत्तम मास एकादशी।

मेष :

व्यापारी वर्ग के लिए शुभ समय है, अटके कार्य पूर्ण होंगे, आय बढेगी, खोई हुई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चल रही परेशानी दूर होगी। योग्य गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें। आत्म विश्वास को बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग पढाई पर ध्यान दें।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल 

काफी समय से अटके कार्य आज पूर्ण होंगे। विवादों का अंत होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के योग है, शिक्षा पर ध्यान दें, मेहनत करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी परिवार या मित्रों के साथ धार्मिक या व्यापारिक यात्रा संभव है। बुजूर्गों का सानिध्य मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

मिथुन :

लंबे समय से चल रही विवाद की स्थिति का आज अंत होगा, घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य है। धन की समस्या का समाधान होगा। संयम धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें। निवेश में लाभ मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

कर्क :

विवाह प्रस्ताव सकते हैं। भाग्योदय के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान ना दें। जटिल कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग सावधानी से धैर्य विवेक के साथ कार्य करें, आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे।

सिंह :

अपनी कार्यशैली से रिश्तेदारों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है, सावधान रहें।  लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड सकती है। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। दबाव के बावजूद भी आप अपना काम करने में सफल रहेंगे। निजी काम पहले करें।

कन्या :

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, सफलता आपका इंतजार कर रही है, मेहनत में कमी ना छोडें। पारिवारिक माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा किन्तु विवाद आपका पीछा नहीं छोडेंगे। व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल दें। करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे।

तुला :

स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है, पुराने रोगों से निजात मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। घर में अकारण ही कलह का वातावरण बनेगा जिससे मन अधीर होगा। मन को नियंत्रित रखें।

वृश्चिक :

प्रेम संबंधों में सावधनी बरतें, अकारण आई कटुता बडा गंभीर विवाद बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग मेहनत में कमी ना करें, सफलता प्राप्त होने वाली है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु :

भ्रम की स्थिति के कारण मन विचलित रहेगा। उचित मार्गदर्शन के अभाव में घर में कलह का वातावरण आप बना देंगे। व्यापार में लाभ बढेगा, बाजार भी सकारात्मक रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा।

मकर :

जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सावधानी बरतें, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। पत्नी के साथ विवाद से संबंधों में दरार संभव है। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

कुंभ :

मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा।

मीन :

परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से अकारण व्यर्थ की बातों पर विवाद होगा जो मानसिक रूप से परेशान करेंगा। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति लापरवाह खेलकूद में सतर्क होंगे। पढाई पर भी ध्यान दें। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।

Related Posts

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल 

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं
चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के जिक्र को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा विरोध जताया। विदेश मंत्रालय ने...
27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त :  राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को सीसीटीवी, सेंसर और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के आदेश
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 69.84 अंक नीचे खुला
31वीं राजस्थान सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता : श्रीगंगानगर दोनों वर्गों में बनी चैंपियन, यश यादव और अशनूर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कल से आंधी-बारिश की हो सकती है दस्तक