आज का भविष्यफल    

चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल    
सूर्यास्त शाम 07:20 बजे।

प्रथम ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 12 जिल्हज 12 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। त्रयोदशी तिथि प्रात: 09:51 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी प्रारंभ। स्वाति नक्षत्र प्रात: 10:38 तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र। परिध योग संपूर्ण दिन। तैतिलकरण प्रात: 09:51 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा तुला राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:50 बजे। सूर्यास्त शाम 07:20 बजे। 29 मई ईस्वी संवत 2026

मेष :

दिन उत्तम है। विवेक चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा प्राप्त करेंगे। ईश्वर में विश्वास रखें, अनैतिक कार्यों से बचें। महिलाओं गृहणियों के लिए सुखद समय है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

प्रतिकूल परिस्थितियां अब अनुकूल होंगी। मनोदशा में सुधार होगा। दिन के अंत तक कोई सुखद सूचना प्राप्त होगी। व्यापार में चल रहा नुकसान अब रूकेगा। साझेदारों से लाभ मिलेगा। आकस्मिक यात्रा योग है। घर में सामान्य माहौल, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

सम्मान प्राप्त होगा। रोजगार बढेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी से संयम से पेश आएं। विवाद की स्थिति में शांत रहना श्रेयकर है। सेहत में बदलाव आएगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक छवि सुदृढ होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कर्क :

उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा सें लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे। संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे, सफलता मिलेगी। जरूरत से अधिक विश्वास के कारण धोखा मिल सकता है, सावधान रहें।

सिंह :

मन प्रफुल्लित रहेगा, आय के साधन बढेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य में सुधार होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

कन्या :

मिला जुला समय है। आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं टालें। व्यापार में रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। अधीनस्थों पर अतिविश्वास नुकसान पहुंचाएगा। हानि की संभावना है। बुजूर्ग की सलाह मानें।

तुला :

दिन सामान्य है। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढेगी। व्यापार में उतार चढाव रहेग। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। व्यापारिक यात्रा का योग है। नई कार्य योजनाएं बनाएंगे।

वृश्चिक :

कार्यस्थल पर अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी। धन प्राप्ति होगी। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। छोटे भाई मित्रों से विवाद से बचें। यात्राओं टालना श्रेयकर होगा।

धनु :

आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

मकर :

मन प्रसन्न उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन मकान संबंधी मामले हल होंगे। गत दिनों जो भविष्य की योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय रहा है।

कुंभ :

आपके व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी।

मीन :

दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटना घटेगी। लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित