आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 07:23 बजे

आज का भविष्यफल    
विशेष विश्व पर्यावरण दिवस।

द्वितीया ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 12 जिल्हज 19 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। पंचमी तिथि संपूर्ण दिन। श्रवण नक्षत्र संपूर्ण दिन। ब्रह्म योग प्रात: 09:43 बजे तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग। कौलवकरण दोपहर 12:29 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:23 बजे। 05 जून ईस्वी संवत 2026 विशेष विश्व पर्यावरण दिवस।

मेष :

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर हाथ आऐंगे। दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में लिए नए सौदे हाथ आएगें, आय बढ़ेगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक चिंता समाप्त होगी। क्षमता के अनुरूप लाभ प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। उच्च शिक्षा के योग हैं। विदेश यात्रा की संभावना। लंबे समय से अटका धन प्राप्त होगा।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आऐंगे। संबंधों में प्रगाढता आएगी। पुराने परिचित से मुलाकात संभव। व्यापार में लाभ हानि की स्थिति रहने से मन व्याकुल रहेगा। आय सामान्य रहेगी। उच्चाधिकारियों से विवाद संभव। अकारण विवाद से मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क :

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम है। लंबे समय से चल रही बीमारी से निजात मिलेगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधोें में गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं।

सिंह :

समस्याएं आज समाप्त होंगी। दिन उमंग उत्साह से भरा रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद में पडने से स्वयं की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है।

कन्या :

परेशानियों का अब अंत होगा। काम सामान्य रूप से पूर्ण होंगे। कार्य स्थल पर सहकर्मियो का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों में रही बाधाएं दूर होंगी। नए कार्य हाथ आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। शिक्षा दवा क्षेत्र में निवेश लाभ देगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला :

नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। काम में शुरूआती अडचनों के बाद सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी।

वृश्चिक :

चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार विस्तार होगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे। धन की आवक बनी रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा को अधीनस्थों से परेशानी झेलनी पड सकती है।

धनु :

समस्या भरा दिन रहेगा। पारिवारिक चिंता से मन अशांत रहेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। शत्रु आपके बनते कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर :

प्रतियोगी परीक्षा पर ध्यान दें। शिक्षा के प्रति मन विचलित हो सकता है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आशाजनक दिन। उलझे पैतृक अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ :

नए रिश्ते बनेंगे। जीवनसाथी के लिए समय उत्तम है। आपके द्वारा किये कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें।

मीन :

प्रेमी वर्ग के लिए समय खराब है, गलतफहमी के कारण संबंध समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में नए सौदे हाथ में आऐंगे, विदेशी व्यापार बढ़ेगा।  क्षमता से अधिक प्रदर्शन लाभ देगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी