आज का भविष्यफल   

सूर्यास्त शाम 07:26 बजे

आज का भविष्यफल   
विशेष पुरूषोत्तम मास एकादशी व्रत।

द्वितीया ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि गुरूवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 12 जिल्हज 25 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। एकादशी तिथि रात्रि 10:37 तक तत्पश्चात द्वादशी। रेवती नक्षत्र प्रात: 08:16 बजे तक तत्पश्चात अष्वनी। शोभन योग संपूर्ण दिन। बवकरण प्रात: 11:53 बजे तक तत्पश्चात बालवकरण। चंद्रमा मेष राशि में प्रात: 08:16 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:26 बजे। 11 जून ईस्वी संवत 2026 विशेष पुरूषोत्तम मास एकादशी व्रत।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। व्यापार में उतार चढाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। विवेकी बने रहें। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना।

वृष :

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। अधीनस्थों के व्यवहार को नियंत्रित रखें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन :

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी-मोटी व्यापारिक धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण करें, सोच समझ कर व्यय करें।

कर्क :

दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। वात रोग के कारण परेशान होना पड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है। घर का माहौल सामान्य रहेगा।

सिंह :

दिन सामान्य रहेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेशी व्यापार से लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ। उधारी वसूलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या :

दिन अनुकूल रहेगा। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं को परास्त कर देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला :

तनाव भरा दिन। मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधीनस्थ व्यापार में नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक :

स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है, लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता से हानि को लाभ में बदलने की क्षमता रखते हैं, बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छोड कर दिन उत्तम रहेगा। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

मकर :

मन प्रसन्न उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, उन्हें पूरा करने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ :

पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली रही परेशानी दूर होगी।

मीन :

मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी। अधीनस्थों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। धार्मिक यात्राओं का योग।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
आईआरसीटीसी ने समय बचाने के लिए हवाई टूर पैकेज शुरू किए। जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय इस वित्त वर्ष में एक दर्जन...
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम