आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:27 बजे
द्वितीया ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 12 जिल्हज 27 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। त्रयोदशी तिथि शाम 04:08 तक तत्पश्चात चतुर्दशी। कृतिका नक्षत्र संूपर्ण दिन। सुकर्मा योग शाम 05:29 बजे तक तत्पश्चात घृति योग। गरकरण प्रात: 05:56 बजे तक तत्पश्चात वणिजकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में प्रात: 09:25 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:27 बजे। 13 जून ईस्वी संवत 2026। विशेष मासिक शिवरात्रि।
मेष :
दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के नए आयाम बनेंगे, जिनपर काम करने का विचार करेंगे। करीबी रिश्तेदार सहयोग करेंगे व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। निवेश के योग बनेंगे
वृष :
समय उत्तम है। ससुराल से लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। माता पिता की सेवा करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है, सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें।
मिथुन :
समस्या भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी। अधीनस्थों से परेशानी होगी, मजदूर वर्ग हानि पहुंचाने का प्रयास करेगा। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ।
कर्क :
शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी होने से मानसिक परेशानी होगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित समस्याओं से भी मन व्यथित रहेगा। राज्यपक्ष में हानि हो सकती है, अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह :
कठिन लगने वाले कार्य भी आज आसानी से पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे। ब1जूर्गों का आशीर्वाद रहेगा।
कन्या :
विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में कम मन लगेगा, मन भम्रित रहेगा। व्यापार में आय व्यय बराबर होने से बचत नहीं होगी। परिश्रम के काम से लाभ मिलेगा। आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें। दोपहर बाद मनोरंजन के अवसर हाथ लगेंगे।
तुला :
पूर्व में जिन कार्यों में लाभ की संभावना थी वह निरस्त होने से मानसिक अशांति रहेगी। नए कार्य आरंभ ना करें। आर्थिक मामलों को टालना श्रयकर रहेगा, बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं, आकस्मिक क्रोध से बचें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है।
वृश्चिक :
आपके संपर्क में आने वालों को लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड़ सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा। धन के कारण विवाद संभव।
धनु :
आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे।
मकर :
आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। व्यवसायी वर्ग आलस्य से भरे होने के कार्य में ध्यान नहीं दे पायेगा। आयात निर्यात से लाभ की संभावना। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान होगा।
कुंभ :
दिन लाभदायक रहेगा, परोपकार की भावना का फल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, वह कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। प्रत्येक कार्य में आशाजनक लाभ मिलेगा।
मीन :
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है। उधार व्यवहार से बचें।

Comment List