आज का भविष्यफल    

राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक

आज का भविष्यफल    
सूर्यास्त शाम 07:28 बजे।

द्वितीया ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि बुधवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 01 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। तृतीया तिथि रात्रि 09:31 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी। पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 01:37 बजे तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र। ध्रुव योग रात्रि 08:51 तक तत्पश्चात व्याधात योग। तैतिलकरण दोपहर 11:12 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा प्रात: 08:13 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:28 बजे। 17 जून ईस्वी संवत 2026 विशेष हिजरी संवत 1448 प्रारंभ।

मेष :

विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा के प्रति अधिक रहेगा। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग होगा। दोस्तों का सहयोग मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

आलस्य भरा दिन रहेगा। सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा।

Read More आज का भविष्यफल

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

नौकरी पेशा वर्ग के लिए कठिन समय है। अधिकारी नाराज रहेंगे। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कर्क :

प्रेम संबंधों के प्रति सतर्क रहें, धोखा विवाद होने की संभावना है। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं। वाणी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुन: अनुकूल होंगी। जीवनसाथी की खोज रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह :

मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, किन्तु मानसिक अवसाद के कारण खुशी महसूस नहीं होगी।

कन्या :

दिन शुभ है। विद्यार्थी वर्ग जिस समस्या से परेशान था, उसका समाधान प्राप्त होगा। उचित मार्गदर्शन के लिए अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे।

तुला :

आर्थिक रूप से आज का दिन उंच नीच वाला है। आय से अधिक व्यय अपेक्षा से अधिक आय से स्वयं को अचंभित महसूस करेंगे। कर्जा चुकाना पड सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक :

विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सावधानी बरतें, शिक्षक नाराज हो सकते हैं। धैर्य से कार्य करें। स्वयं की क्षमता से अधिक कार्य करना परेशानी भरा हो सकता है। व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे।

धनु :

बच्चों को लेकर खुशी बनेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर :

मित्रों के व्यवहार के कारण उनसे कहासुनी हो सकती है, जो भविष्य के लिए उलझन बन सकती है, ऐसे मित्रों से सावधान रहें। पडोसी से मतभेद हो सकता है जो कानूनी उलझन बन सकता है, धैर्य से काम करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा।

कुंभ :

आशा के विपरित दिन रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा।

मीन :

व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होने से नए कार्य में हाथ डालने का मानस बनेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। परिवार से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा।

Related Posts

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार
अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को ननिहाल आया हुआ था। सुबह वह परिवार को शौच जाने का...
कूड़े-कचरे में लगाई आग बनी आफत : वाराणसी में धधका सीएनजी पंप, 45 फीट तक उठी लपटें
राज्यपाल बागडे से राज्यसभा सदस्य पूनियां ने की शिष्टाचार भेंट
भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
ब्रिटेन में पटरी पर मौत का मंजर : 2 ट्रेनों की टक्कर, एक ट्रेन चालक सहित 2 लोगों की मौत; 89 लोग घायल
मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, कहा- योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार
फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत