आज का भविष्यफल    

राहूकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक

आज का भविष्यफल    
विशेष गुरू पुष्य नक्षत्र, रानी झांसी पुण्य।

द्वितीया ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि गुरूवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 02 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। चतुर्थी तिथि शाम 06:59 बजे तक तत्पश्चात पंचमी। पुष्य नक्षत्र दोपहर 11:32 बजे तक तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र। व्याघात योग शाम 05:35 तक तत्पश्चात हर्षण योग। वणिजकरण प्रात: 08:14 बजे तक तत्पश्चात विष्ठीकरण। चंद्रमा कर्क राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:28 बजे। 18 जून ईस्वी संवत 2026 विशेष गुरू पुष्य नक्षत्र, रानी झांसी पुण्य।

मेष :

चुनौतियों का सामना करना पडेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। समझदारी से निर्णय लें। वाणी क्रोध पर नियंत्रण रखें। गुरूजनों का सम्मान करें। व्यवहार में मधुरता लाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियां बढेंगी। गुणी व्यक्ति का साथ मिलेगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

व्यस्तता अधिक रहेगी। अधिक काम के कारण थकान का अनुभव करेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा, किन्तु आज किया गया कार्य भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज के परिश्रम का भविष्य में फल मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

प्रेम संबंधों में खटास सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव हैै। अपनी वाणी क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा घर में क्लेश की संभावना है। व्यवसाय ठीक रहेगा। परोपकार मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक चिंता बनेगी।

कर्क :

कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी वर्ग नाराज रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें। संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें।

सिंह :

दिन सामान्य है। परेशानी समाप्त होंगी। नये मित्रों का साथ मिलेगा, नऐ रिश्ते बनेंगे। रिश्तों में चल रहे विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। व्यापारी वर्ग सावधानी से दिन व्यतीत करें।

कन्या :

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, पैरों में सूजन, कमजोरी या चोट की संभावना है। संभल कर रहें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला :

जीवन में लंबे समय से व्याप्त नीरसता आज समाप्त होगी। दिन शांति से व्यतीत होगा। काफी समय से जो शंका थी उसका निवारण होगा। पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होती प्रतीत होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे। भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है।

वृश्चिक :

दिन सामान्य रहेगा किन्तु बच्चों की ओर से कोई परेशानी सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, मन अशांत रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

धनु :

वाहन सावधानी से चलाएं, घर कार्यस्थल पर भी सावधानी बरतें। अस्थि रोग की संभावना है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। भेंट उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। बिगडा काम बनेगा। धन संबंधी समस्या होगी।

मकर :

लंबे समय से खराब चल रहे रिश्तों में सुधार होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है। आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा।

कुंभ :

दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। अचानक से लाभ तो अचानक से हानि या दुख होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सावधान रहें। शत्रु परेशान कर सकता है। बाजार में छवि खराब हो सकती है। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय ठीक रहेगा।

मीन :

राजनीति क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति की संभावना है। संपत्ति के सुधार रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यांे में आस्था बढेगी। बच्चों के साथ मन लगेगा।

Related Posts

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल   

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार
अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को ननिहाल आया हुआ था। सुबह वह परिवार को शौच जाने का...
कूड़े-कचरे में लगाई आग बनी आफत : वाराणसी में धधका सीएनजी पंप, 45 फीट तक उठी लपटें
राज्यपाल बागडे से राज्यसभा सदस्य पूनियां ने की शिष्टाचार भेंट
भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
ब्रिटेन में पटरी पर मौत का मंजर : 2 ट्रेनों की टक्कर, एक ट्रेन चालक सहित 2 लोगों की मौत; 89 लोग घायल
मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, कहा- योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार
फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत