आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 07:29 बजे

आज का भविष्यफल    
विशेष संत टेउंराम जयंती।

द्वितीया ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 04 सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु। षष्ठी तिथि दोपहर 03:47 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी। मघा नक्षत्र प्रात: 09:26 बजे तक तत्पश्चात पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र। वज्र योग दोपहर 12:47 तक तत्पश्चात सिद्धि योग। तैतिलकरण दोपहर 03:47 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा सिंह राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:49 बजे। सूर्यास्त शाम 07:29 बजे। 20 जून ईस्वी संवत 2026 विशेष संत टेउंराम जयंती।

मेष :

आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। नए काम की तलाश में रहेगे। आय से अधिक व्यय होने से मन परेशान रहेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।

वृष :

पडोस से मधुर संबंध रहेंगे, माता पिता का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक छवि के कारण आपकी प्रशंसा होंगी। समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के आसार मिलेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे, जिनके प्रति आपको सावधानी पूर्वक ध्यान से कार्य करना होगा।

मिथुन :

थकान भरा दिन रहेगा। मानसिक शारीरिक थकान के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा जो परिवार में तनाव उत्पन्न करेगा। सब्र से काम करें। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने परिणामों से असंतुष्ट रहेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कर्क :

मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में अडचन आएगी। बनते कार्य बिगडेंगे। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। पत्नी से कहासूनी हो सकती है। धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा।

सिंह :

तकनीकी प्रबंधन के विद्याथिंर्यों के लिए समय श्रेय कर है। शुभ फलदायी दिन है। बहुत दिनों से रूके हुए धन की आज पूर्ति होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी।

कन्या :

रिश्तों में सुधार होगा। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनेगा। रूके कार्य पूर्ण होंगें। जो व्यक्ति रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से किसी समस्या का समाधान कर लेंगे। पडोसियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

तुला :

पारिवारिक अनबन से मन व्यथित रहेगा। धैर्य विवेक से कार्य करें। अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। विवाद की स्थिति बनेगी।

वृश्चिक :

प्रेम संबंधों में तकरार संभव है। जीवनसाथी से नोकझोंक बडे विवाद का कारण बन सकता हैै। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है।

धनु :

मधुमेह के रोगी हैं तो सावधानी आवश्यक हैै। कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर :

मन प्रसन्न उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है। मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ :

स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बीमारी से निजात मिलेगी। नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनेगी।

मीन :

मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। आय के स्त्रोत बनेंगे। अचानक धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन