आज का भविष्यफल    

सूर्यास्त शाम 07:30 बजे

आज का भविष्यफल    
विशेष प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि।

आषाढ मास कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 25 सूर्य उत्तरायण, वर्षा ऋतु। द्वादशी तिथि संपूर्ण दिन। कृतिका नक्षत्र प्रात: 11:04 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी। गण्ड योग संपूर्ण दिन। कौलवकरण दोपहर 03:46 बजे तक तत्पश्चात तैतिलकरण। चंद्रमा वृषभ राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:56 बजे। सूर्यास्त शाम 07:30 बजे। 11 जुलाई ईस्वी संवत 2026 विशेष प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि।

मेष :

आज का दिन शुभ है। मन के कार्य होंगे। मित्रों के साथ उमंग के साथ दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल

दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार वाणी में मधुरता रखें। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन :

घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। तीव्र बौद्धिक क्षमता से काम बना लेंगे जिनका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। नए कार्योंं के लिए समय शुभ।

कर्क :

वाणी पर नियंत्रण रखें। उदासी आलस्य से परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रहें। दाम्पत्य जीवन सुगम रहेगा। अकारण ही मन बेचेन रहेगा।

सिंह :

दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी। व्यवसायिक दौड़ भाग रहेगी। राज्य पक्ष के लोगों का सहयोग मिलेगा, राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। मुकदमेंबाजी का अंत होगा।

कन्या :

आज का दिन सामान्य है। लंबे समय से चल रहे विवाद आज समाप्त होंगे। भविष्य को लेकर चिंता बनेगी, किन्तु आत्मविश्वास से आप स्थिति को सुधार लेंगे। सहकर्मी से अचानक  विवाद संभव, सावधानी बरतें। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

तुला :

दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कार्यों में उलझनें बनेंगी, लेकिन कारोबार बढेगा। संतान की चिंता रहेगी। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। ससुराल से लाभ मिल ेगा।

वृश्चिक :

कानूनी पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।

धनु :

पारिवारिक संबंध व्यक्तिगत भविष्य से चिंतित रहेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों पिता का सहयोग मिलेगा। स्वयं संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

मकर :

राज्य पक्ष पिता से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

कुंभ :

संतान के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।

मीन :

आज का दिन उत्तम है। यात्राओं का योग है। व्यापार में लाभ होगा। कपडा या खाद्य पदार्थों के व्यापार में निवेश से लाभ होगा। भवन या वाहन क्रय करने का उत्तम समय। मित्र पडोसियों से सावधान रहें। अपने विचारों निर्णय पर अडिग रहें।

Related Posts

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

आज का भविष्यफल    

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन