आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 07:29 बजे
आषाढ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि बुधवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 01 मोहर्रम 29 सूर्य दक्षिणायण, वर्षा ऋतु। प्रतिपदा तिथि प्रात: 11:51 तक तत्पष्चात द्वितीया। पुष्य नक्षत्र रात्रि 09:47 तक तत्पष्चात अष्लेषा। हर्षण योग प्रात: 08:05 बजे तक तत्पष्चात वज्र योग। बवकरण प्रात: 11:51 बजे तक तत्पष्चात बालवकरण। चंद्रमा कर्क राषि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 05:59 बजे। सूर्यास्त शाम 07:29 बजे। 15 जुलाई ईस्वी संवत् 2026। विशेष गुप्त नवरात्रि विधान प्रारंभ।
मेष :
मानसिक परेशानी रहेगी। माता के साथ वैचारिक मतभेद संभव। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। राज्यपक्ष से संबंधित कार्य बनेंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक संभव। व्यापार सामान्य रहेगा।
वृष :
मानसिक रूप से सुदृढ रहेंगे। घरेलू क्लेश समाप्त होंगे। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें अन्यथा मित्र को शत्रु बना लेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशान बन सकती है। धन की कमी रहेगी, लेकिन कार्य निकालने में सफल रहेंगे।
मिथुन :
घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बुजूर्गों से मनमुटाव के योग है, सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा, अन्यथा चोट का भय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क :
दिन सामान्य रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी, जिससे स्वास्थ संबंधी परेशानी बन सकती है। संतान सुख प्राप्त होगा।
सिंह :
दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ नरम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। उधारी वसूलेंगे।
कन्या :
दिन सामान्य रहेगा। आय व्यय बराबर रहेगा जिससे आर्थिक मंदी बनेगी। विरोधियों से विवाद से बचें। धन संबंधी समस्याएं बनेंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्रों का सहयोग रहेगा। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढेगी। धन संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।
तुला :
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। जानवरों से सावधान रहें अन्यथा चोट का भय है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है।
वृश्चिक :
धन लाभ होगा। साझेदारी से लाभ के योग है। राज्य पक्ष से सहायता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिए यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। भूमि संबंधी मामलों में हानि की संभावना है।
धनु :
आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। रूके कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।
मकर :
राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। साझेदारी से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ :
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में निवेश ना करें। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। यात्राओं को कुछ समय के लिए टालें।
मीन :
सामान्य दिन है। विरोधियों से विवाद से बचें। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनका हल भी निकाल लेंगे। स्वयं को नियंत्रित रखना आवश्यक है। मानसिक तनाव रहेगा। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा।

Comment List