आज का भविष्यफल    

चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल    
सूर्यास्त शाम 07:25 बजे।

आषाढ मास शुक्ल पक्ष एकादषी तिथि शनिवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 02 सफर 10 सूर्य दक्षिणायण, वर्षा ऋतु। एकादशी तिथि प्रात: 11:35 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी। ज्येष्ठा नक्षत्र संपूर्ण दिन। ब्रह्म योग रात्रि 09:09 बजे तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग। विष्ठीकरण प्रात: 11:35 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:04 बजे। सूर्यास्त शाम 07:25 बजे। 25 जुलाई ईस्वी संवत 2026

मेष :

दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन से गुप्त शत्रु विचलित रहेंगे। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। परदेसियों से लाभ होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

आय के साधन बढ़ेगे। वाणी में संयम रखें। बुजूर्गोंं से लाभ के आसार, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। मित्रों से सावधान रहें। साझेदारी से बचें। यात्राओं का योग है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना। भाग्य अनुकूल रहेगा।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। त्वचा रोग की संभावना, धूप से बचें। खान पान में नियंत्रण रखें। बुजूर्गों की सलाह से कार्य करें, उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। कार्य अधिक रहेगा, जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी।

कर्क :

माता से वैचारिक मतभेद होने से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। वाणी में संयम रखें। समस्याओं का सामना करें, विवेकी बने रहें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पडेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगें।

सिंह :

राजकीय पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। विदेश योग की संभावना है। इलेक्ट्रिोनिक्स के काम में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में परेशानी सकती है। वाणी में संयम रखें। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे। अतिउत्साही ना बनें, आय के स्त्रोत बढेंगे।

कन्या :

आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। उधार लेने से बचें। साझेदारी में हानि की संभावना। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दुर्घटना का योग है। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

तुला :

तनाव का माहौल रहेगा। कार्यों में विलंब होने से मानसिक परेशानी होगी। आय व्यय का संतुलन नहीं होगा, आर्थिक रूप से परेशानी रहेगी। प्रेम में धोखे की संभावना। परिवार पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ रहें।

वृश्चिक :

तनाव से बचें। रक्त संबंधी रोग की संभावना, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें, अन्यथा स्वयं को ही हानि होगी। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। राजनीतिज्ञों के लिए दिन उत्तम।

धनु :

धार्मिक कार्यों से ध्यान हटेगा, मन खिन्न रहेगा। अकेलापन हावी रहेगा। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी।  मित्रों संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें। बुजूर्गों का सम्मान आशीर्वाद प्राप्त करें।

मकर :

धार्मिक कार्य करेंगे। मन में उत्साह रहेगा। गुरूजनों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार। मन प्रसन्न उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी।

कुंभ :

मानसिक अशांति रहेगी। आय कम व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं। अधीनस्थों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी। आर्थिक रूप से हानि की संभावना। परिवार का सहयोग रहेगा।

मीन :

पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पिता गुरूजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में रही बाधाएं दूर होंगी। वात रोग से परेशानी का सामना करना पड सकता है। खानपान का ध्यान रखें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें