आज का भविष्यफल    

राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक

आज का भविष्यफल    
सूर्यास्त शाम 07:23 बजे।

आषाढ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि बुधवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 02 सफर 14 सूर्य दक्षिणायण, वर्षा ऋतु। पूर्णिमा तिथि रात्रि 08:06 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा। उत्तराषाढा नक्षत्र दोपहर 03:27 तक तत्पश्चात श्रवण। प्रीति योग रात्रि 11:58 बजे तक तत्पश्चात आयुष्मान योग। विष्ठीकरण प्रात: 07:18 बजे तक तत्पश्चात बवकरण। चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:06 बजे। सूर्यास्त शाम 07:23 बजे। 29 जुलाई ईस्वी संवत 2026

मेष :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दिन की शुरूआत आलस्य चिंताओं के साथ होगी। मन खिन्न रहेगा, मध्यान बाद मन की निराशा आशा में बदल जाएगी। समस्याओं का समाधान होगा।

वृष :

Read More आज का भविष्यफल    

निजी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है। जीवनसाथी को सम्मान दें। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम।

Read More आज का भविष्यफल    

मिथुन :

Read More आज का भविष्यफल    

शांति भरा दिन रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ सकती है, जिससे मानसिक अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

कर्क :

घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब पथरी की शिकायत हो तो सावधानी बरतें अन्यथा दवाएं लेनी पड सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी, व्यापार में लाभ होगा।

सिंह :

मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा राजनीति के शिकार हो सकतें है, अत: अपने कार्य से कार्य करें, व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें, भविष्य में समस्या हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या :

दिन दोस्तों के साथ व्यतीत होगा, जिससे माता को परेशानी हो सकती हैै। समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार को समय दें। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

तुला :

धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की संभावना, सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है। मनोबल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक :

व्यापार में अस्थिरता की संभावना है। आय से अधिक व्यय से मन खिन्न होगा। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा।

धनु :

राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।

मकर :

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवारजन माता की सेहत बिगड सकती है, सावधानी रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। चिकित्सकीय राय अवश्य प्राप्त करें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें।

कुंभ :

परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में क्रियान्वित होगी। यात्राओं का योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा, अन्यथा दुर्घटना की संभावना है। धन संबंधी संव्यवहार को सोच समझ कर करें।

मीन :

आज का दिन भावुकता भरा रहेगा। मन परेशान रहेगा। मित्र परिवारजन से किसी बात पर कहासूनी हो सकती है। वाणी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला पदक गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला पदक
भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर...
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी
सीजीएचएस नियमों में सख्ती: मोटापा एवं डायबिटीज की दवाओं के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी, जानें क्या है शर्ते ?
असर खबर का : 10 महीने बाद एमबीएस अस्पताल की नई ओपीडी में गूंजा 'पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम', पूछताछ केंद्र पर भीड़ घटी
कॉमनवेल्थ गेम्स : शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, शायला को ब्रॉन्ज
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : बाघों की दहाड़ से गूंज रहा राजस्थान, 149 तक पहुंची बाघों की संख्या
हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की बढ़त, निवेश करने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर