आज का भविष्यफल    

सौभाग्य योग संपूर्ण दिन

आज का भविष्यफल    
सूर्यास्त शाम 07:22 बजे।

श्रावण मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि शुक्रवार विक्रम संवत 2083 राष्ट्रीय शाके 1948 हिजरी 1448 मुस्लिम माह 02 सफर 16 सूर्य दक्षिणायण, वर्षा ऋतु। द्वितीया तिथि रात्रि 10:32 बजे तक तत्पश्चात तृतीया। घनिष्ठा नक्षत्र शाम 07:27 तक तत्पश्चात शतभिषा। सौभाग्य योग संपूर्ण दिन। तैतिलकरण प्रात: 10:05 बजे तक तत्पश्चात गरकरण। चंद्रमा कुंभ राशि में प्रात: 06:38 बजे प्रवेश करेगा। राहूकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:07 बजे। सूर्यास्त शाम 07:22 बजे। 31 जुलाई ईस्वी संवत 2026

मेष :

विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारी कर रहे तो सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर हाथ आऐंगे। दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए सौदे हाथ आएगें। आय बढेंगी। रोजगार में लाभ होगा।

वृष :

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक ंिचंता बनी रहेगी, जिसका हक नहीं मिलने से मन व्यथीत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा।

मिथुन :

विवाह के लिए प्रस्ताव आऐंगे, लेकिन गुप्त शत्रु या आपके व्यवहार से रिश्ते बन नहीं पाएंगे। व्यवहार को शालिनता से प्रस्तुत करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। परेशान रहेंगे।

कर्क :

विद्यार्थी वर्ग जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा है, उनके लिए सफलता प्राप्त होने में समय लगेगा। शिक्षा अध्ययन में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह :

दिन समस्याओं भरा होने के बाद भी प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद में पडने से स्वयं की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है।

कन्या :

दिन परेशानी भरा रहेगा, किन्तु फिर भी काम सामान्य रूप से पूर्ण होंगे। कार्य सिल पर सहयोगी परेशान करेंगे। आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आपकी सुझबुझ धैर्य से काम पूर्ण होंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला :

नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। काम में शुरूआती अडचनों के बाद काम में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी।

वृश्चिक :

चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। घर में माहौल शांत रहेगा।

धनु :

समस्या भरा दिन रहेगा। पारिवारिक चिंता होने से मन अशांत रहेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। शत्रु आपके बनते कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ।

मकर :

प्रतियोगी परीक्षा पर ध्यान दें। शिक्षा के प्रति मन विचलित हो सकता है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ :

नए रिश्ते बनेंगे, जो गुप्त शत्रु के द्वारा बनाई गलतफहमी के कारण जल्दी टूट सकते हैं। जीवनसाथी के लिए समय उत्तम है। आपके द्वारा किये गए कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के स्त्रौत बनेंगे। आय व्यय बराबर रहेगा।

मीन :

प्रेमी वर्ग के लिए समय खराब है, प्रेम का इजहार करने के बाद गलतफहमी के कारण प्रेम समाप्त हो सकता है। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम