10वां दिशा कप अंडर-14 : नारायणा क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में अरावली एकेडमी को 78 रनों से हराया
मैन ऑफ द मैच बने चिराग यादव
जयपुर। हुकुम सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 10वां दिशा कप अंडर-14 में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में नारायणा क्रिकेट एकेडमी (जूनियर) ने शानदार खेल दिखाते हुए अरावली क्रिकेट एकेडमी को 78 रनों से करारी शिकस्त दी। दोनों टीमों ने ट्रॉफी के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नारायणा एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया । टीम की ओर से लक्षित चौधरी ने सर्वाधिक 65 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली । उनके अलावा हिमांशु ने 35 और आदित्य यादव ने 28 रनों का अहम योगदान दिया। आरावाली एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में रामनिवास और संजय सैनी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए।
जीत के लिए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरावली क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 27.1 ओवरों में महज 98 रनों पर ही ढेर हो गई । टीम के लिए केवल सूर्यवंश (24 रन) और के.एम. रावत (23 रन) ही क्रीज पर कुछ समय टिक सके । नारायणा एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को बांधे रखा। कप्तान चर्चित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अभयसेन ने 3 और दक्ष बागवान ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई ।
ह्रदय बेस्ट बॉलर, चर्चित यादव ने मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता :
पूरे टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी के लिए अरावली अकादमी के ह्रदय बने बेस्ट बॉलर, नारायण अकादमी के लक्षित चौधरी अच्छी बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैट्समैन और नारायण अकादमी चर्चित यादव को टूर्नामेंट में ओवरऑल अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

Comment List