कॉल्विन शील्ड में एक दिन में लगे 16 शतक, जयपुर-सीकर का रोमांचक मुकाबला टाई रहा

टीम के लिए करण लाम्बा ने 59 रन बनाए

कॉल्विन शील्ड में एक दिन में लगे 16 शतक, जयपुर-सीकर का रोमांचक मुकाबला टाई रहा
कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन 16 शतक लगे। जयपुर और सीकर का मैच टाई, जयपुर ने 354/8 और सीकर ने 354/9 बनाए। रोहन राजभर, मानेन्द्र सिंह और अंशुल गढ़वाल ने शतकीय पारियां खेलीं।

जयपुर। प्रदेशभर में चल रहे भीषण गर्मी के दौर में कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में शतकों की झड़ी लग गई। टूर्नामेंट में तीसरे दिन ‌16 बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, सवाई मानसिंह स्टेडियम पर जयपुर और सीकर के बीच रोमांचक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। इस मैच में भी तीन बल्लेबाजों ने शतक दागे। जयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 354 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहन राजभर ने 130 गेंदों पर 16 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 146 रनों की पारी खेली। वहीं, मानेन्द्र सिंह ने 104 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाए। टीम के लिए करण लाम्बा ने 59 रन बनाए। सीकर के अंकित कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 75 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाबी पारी में सीकर ने भी करारा जवाब देते रुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 354 रन बना मैच टाई करा दिया। सीकर की ओर से अंशुल गढ़वाल ने 108 गेंदों पर 146 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं धर्मवीर सैनी मात्र एक रन से शतक से चूक गए। धर्मवीर ने 82 गेंदों पर 14 चौके लगाते हुए 99 रन बनाए। जयपुर की ओर से हिमांशु राणा ने 3 तथा दीपक चौधरी और आयुष मेहरा ने दो-दो विकेट लिए।

इन्होंने खेलीं शतकीय पारियां :

टूर्नामेंट के तीसरे दिन उदयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, करौली, सिरोही,जालोर, नागौर, बीकानेर, झुंझनू, झालावाड़, अलवर, कोटा और सवाई माधोपुर ने अपने मुकाबले जीत लिए। आज कुल 16 शतक लगे। महिपाल लोमरोर, मानेंद्र सिंह, रोहन राजभर, अंशुल गढ़वाल, देवेंद्र शर्मा, जतिन चौधरी, शोएब खान, भारत प्रजापत, युवराज सिंह खींची, अजय कुमार बेनीवाल, परवेज, दिव्य प्रताप सिंह, राम मोहन, अजय गिगना, जुबैद खान और ऋत्विक सिंह ने अपनी टीमों की ओर से शतकीय पारियां खेलीं। वहीं धर्मवीर सैनी, मयंक सारस्वत और आदित्य सैनी शतक से चूक गए।

जयपुर में खेले अन्य मैचों के परिणाम :

Read More हार्ट अटैक से पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन : 49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख

जयपुर में पीएस ग्राउण्ड पर जालौर ने बूंदी को 2 विकेट से पराजित किया। मैच में जालौर के भारत प्रजापत (118) और बूंदी के देवेन्द्र शर्मा (114) ने शतक बनाए।

Read More फीफा विश्वकप-2026 : मोरक्को ने ब्राजील को ड्रॉ पर रोका, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

केएल सैनी स्टेडियम में करौली ने डूंगरपुर को 8 विकेट से शिकस्त दी। करौली के राजकुमार ने 76 रनों की पारी खेली, वहीं जय गोयल ने 4 और भूपेन्द्र कुमार ने तीन विकेट झटके।

Read More फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल

अरावली ग्राउण्ड पर सवाईमाधोपुर ने जैसलमेर को 86 रनों से हराया। सवाईमाधोपुर के शोएब खान (133) ने शतक बनाया। सवाईमाधोपुर के मनजीत मीणा ने 4 और कृष्ण कुमार गुप्ता ने 3 विकेट लिए। जैसलमेर के मोहित बोहरा ने भी 3 विकेट झटके।

लक्ष्य ग्राउण्ड पर दौसा ने जतिन चौधरी (102) की शतकीय पारी और दिव्यांश शर्मा (25 पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बारां को 18 रनों से हराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार