20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता : ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल, पूजा कंवर करेगी राजस्थान टीम का नेतृत्व

पहला मुकाबला यूपी से 

20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता : ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल, पूजा कंवर करेगी राजस्थान टीम का नेतृत्व

सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में हनुमान सिंह स्मृति 20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित। खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में राजस्थान सहित 10 टीमें। मेजबान टीम का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश से।

जयपुर। राजस्थान में हैंडबाल खेल की अलख जगाने वाले हनुमान सिंह की स्मृति में 20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देश की शीर्ष दस टीमें हिस्सा लेंगी। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ गुरुवार को सायं 5 बजे प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल, भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के हेड कोच सचिन चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

शीर्ष 10 टीमें खेलेंगी :

राजस्थान हैंडबॉल संघ के सचिव यश प्रताप सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य हैंडबॉल संघ और हनुमान सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मेजबान राजस्थान सहित देश की 10 शीर्ष टीमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नॉर्दर्न रेलवे, बीएसएफ, सीआईएसएफ व एलपीयू-फगवाड़ा भाग ले रही हैं।

पहला मुकाबला यूपी से :

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

यशप्रताप ने बताया कि टीमों को दो पूल में रखा गया है। मेजबान राजस्थान टीम उत्तर प्रदेश, सीआईएसएफ, एलपीयू-फगवाड़ा और दिल्ली के साथ पूल ए में है। राजस्थान का पहला मुकाबला गुरुवार को यूपी से होगा। वहीं दूसरा मैच सीआईएसएफ से होगा। पहले दिन के अन्य मैचों में एलपीयू फगवाड़ा बनाम दिल्ली, बीएसएफ बीएसएफ बनाम नॉर्दर्न रेलवे, हिमाचल बनाम पंजाब, सीआईएसएफ बनाम दिल्ली, बीएसएफ बनाम हरियाणा, नॉर्दर्न रेलवे बनाम पंजाब, उत्तर प्रदेश बनाम दिल्ली व नॉर्दर्न रेलवे बनाम हिमाचल प्रदेश।

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

राजस्थान टीम घोषित :

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

राज्य हैंडबाल संघ के सचिव यशप्रताप सिंह ने मेजबान टीम की घोषणा की। पूजा कंवर को टीम का कप्तान बनाया गया है। अन्य खिलाड़ियों में वर्षा जाखड़, रुक्मणी बीठू, रेखा, कशिश शर्मा, नोरती कुमारी मेवाडा, रेखा चौधरी, ममता, काजल गुर्जर, पूजा जाट, कनिका रॉय, मानसी रावत, रेखा, गुड्डी शामिल हैं। राजस्थान खेल परिषद की कोच मनीषा राठौड़ टीम की कोच हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित